शिमला। जिला के रोहड़ू में बचछूंच मंदिर में चोरों ने सोमवार रात को मंदिर के पुजारी का गला काट दिया और उसके बाद मंदिर में जमकर लूटपाट की। चोर लूटपाट में पौने दो करोड़ से ज्यादा संपति ले गए है। पुलिस चोरों का कहीं से कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अभी तक ये भी पता नहीं चला है कि ये काम चोरों का ही है या अंतराष्ट्रीय तस्करों का है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बोंद्रा देवता की सात प्रतिमाएं व वासुदेव देव की एक प्रतिमा चोर ले गए है। इसके अलावा भंडार खाली कर दिया है। जहां पर नीलम की आंखें व सोने वचांदी के जवाहरत थे। चोर सब ले गए है।पुलिस के हाथ चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के मुताबिक सब कुछ नियोजित तरीके से किया गया है।किसी मंदिर में इतनी बड़ी चोरी का प्रदेश मेंये पहला मामला है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अपर शिमला से लेकर किन्नौर तक में अंतराष्ट्रीय तस्करों ने बरसों से अपने जाल बिछाया है और करोड़ों की संपति इटली व दुनिया के दूसरे बाजारों में महंगे दामों पर पहुंच गई है।कुछ संगठनों ने प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारियों पर अंगुली उठाई है। कई मामलों में आईपीएस अधिकारियों की भूमिकाओं पर अदालतों ने सवाल उठाए है।
(2)