बड़ा हादसा: लाहुल स्पिति में यात्रियों से भरी सुमो पर गिरी चटटानें,13 की मौत

शिमला। लाहुल स्पिति में  उदयपुर के पास कुड़ू नाले के समीप एक बड़े हादसे में पांगी के 13 लोंगों की दर्दनाक मौत हो गई हैं।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ु नाले के पास कुल्‍लू से पांगी जा रही यात्रियों से भरी एक सुमो गाड़ी पर ऊपर से बड़ी -बड़ी चटटानें गिर गई और गाड़ी चकनाचूर हो गई।

इस वाहन में 15 यात्री सवार थे जिनमें से  13 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो को बचा लिया गया है उन्‍हें घायलावस्‍था में अस्‍पताल में दाखिल किया गया है।

उधर, एसपी लाहुल स्पिति शिवानी मेहला समेत पूरा पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया है और मृतकों की पहचान का काम चल रहा है।

एसपी शिवानी मेहला ने कहा कि डाक्‍टरों की टीम के साथ वो मौके पर ही है और मृतकों की पहचान की जा रही है।

एसपी के मुताबिक कुल्‍लू से पांगी की ओर एक सुमो गाड़ी  नंबर एचपी 01 2210 आ रही थी । इस सुमो गाड़ी में 15 यात्री सवार थे लेकिन जैसे ही ही कुड़ू नाले के समीप पहुंचे वहां पर ऊपर खड़े पहाड़ से बड़़ी-बड़ी चटटाने सुमो पर गिर गई और सब कुछ खत्‍म हो गया।गाड़ी को बीर सिंह नामक चालक चला रहा था।

हादसे की जानकारी मिलते ही तमाम सरकारी अमला और स्‍थानीय विधायक अनुराधा राणा मौके की ओर रवाना हो गए।खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान व अन्‍य कार्यवाही अमल लाई जा रही थी।

(36)