शिमला। जिला सिरमौर के संगड़ाह में बीती रात को हुए एक सड़क  हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि नौ अन्‍य घायल हो गए।

बीती रात को ये लोग टैंपू में अस्‍पताल से किसी परिजन की डैडबॉडी के साथ वापस गांव लौट रहे थे व आज शव का अंतिम संसकार करना था।

लेकिन बीच संगड़ाह प्‍लाड़ सड़क पर ये बोलेरों कैंपर नंबर एचपी 79-4595 सड़क से नीचे खाई में जा गिरी और इसमें सवार अरलू गांव के राजेंद्र सिंह, देसराज और चीनाड़ गांव के रिखी राम और राम गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

ये लोग अरलू गांव के जगदीश की डैडबॉडी लेकर वापस गांव लौट रहे थे। जगदीश को दिल का दौरा पड़ा था व उकह अस्‍पताल में मौत हो गई थी।

हादसे के बाद स्‍थानीय लोगों ने बचाव व राहत कार्य चलाया और घायल लोग को संगड़ाह के स्‍थानीय अस्‍पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया। इनमें से बाद में चार गंभ्‍सीर घायलों को नाहन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस जानकारी के मुताबिक मृतकों को संगड़ाह के स्‍थानीय अस्‍पताल में पोस्‍टमार्टम कराया जा है। जबकि कमलेंदर, रामस्‍वरूप संदीप, और बोलेरों  चालक कपिल का नाहन मेडिकल में जबकि बृज मोहन,किरपा राम,देवेंद्र सिंह सुनील और जय प्रकाश का संगड़ाह के अस्‍पताल में ईलाज चल रहा है।

हादसा रात को साढ़े बारह बजे व एक कजे के बीज हुआ है। पुलिस की ओर से मामले की छानबीन की जा रही हे।

बड़ा हादसा: लाहुल स्पिति में यात्रियों से भरी सुमो पर गिरी चटटानें,13 की मौत

सुक्‍खू राज में दृष्टिहीनों का धरना 1017 वें दिन, पति की तोड़ दी थी टांग अब पत्‍नी को हो गया कैंसर,टूटा दुखों का पहाड़