शिमला। पूर्व आईपीएस अफसर कशमीर सिंह राणा ने हिमाचल बोली में भ्याग बेला नामक मासिक अखबार शुरू किया है। अखबार का विमाचन
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक एम.पी. सूद ने विमोचन किया। पहाड़ी बोली में शिमला से प्रकाशित होने वाले इस समाचारपत्र के संपादक सेवानिवृत आई.पी.एस. अधिकारी कश्मीर सिंह राणा हैं।
इस मौके पर एम.पी. सूद ने राणा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचली बोली में समाचापत्र के प्रकाशन की पहल प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी बोली में समाचारों का प्रकाशन ‘भ्याग बेला’ को एक अलग कलेवर देता है। उन्होंने कहा कि इससे पहाड़ी बोली का संरक्षण और संवर्द्धन के अलावा युवा पीढ़ी पहाड़ी बोली के प्रति आकर्षित होगी।
पत्रिका के संपादक कश्मीर सिंह राणा ने बताया कि यह समाचार पत्र प्रदेश में अपनी तरह का पहला समाचार पत्र है, जो पूर्णतः पहाड़ी बोली में है। भ्याग बेला में सम-सामयिक समाचारों के अलावा हिमाचल के इतिहास, संस्कृति, त्यौहार सहित साहित्य जगत की खबरें भी मुख्य रूप से प्रकाशित होंगी।
(0)