शिमला।हिमाचल प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी पीमित्रा का पीजीआई चंडीगढ़ ब्रैन हैमरेज का आपरेशन कर दिया गयाहै। उन्‍हें शनिवार रात साढ़े दस बजे पीजीआई में दाखिल किया गया था  और सुबह साढे आठ बजे उनका सब डयूरेलहैमरेज काआपरेशन  किया गया । रविवार दापेहर बाद तक पीजीआई में उनके होश में आने का इंतजार किया जा रहा था। वो रविवार शाम को होश में आ गए थे व बातचीत भी  कर  रहे है। डाक्‍टरों के मुताबिक उन्‍हें एक सप्‍ताह के भीतर अस्‍पताल से छुटटी दे दी जाएगी।

पी मित्रा को शनिवार को ठियोग में उनके बगीचे में ब्रैन हैमरेज काअटैक पड़ा था। वहां से उन्‍हें आईजीएमसी लाया गया और उनका एमआरआई किया गया। इसके बाद आईजीएमसी के डॉक्‍टरों ने उन्‍हें आगे के इलाज के लिए पीजीआई  रेफर कर दिया।वो रात साढ़े दस बजे पीजीआई में दाखिल हुए।सुबह उनका आपरेशन कर दिया।

मित्रा हिमाचल सरकार के दूसरे ऐसे चीफ सेक्रेटरी है जिन्‍हें चीफ सेक्रेटरी रहते  ब्रैनहैमरेज का अटैक पड़ा हो। इससे पहले  उनसे पूर्व चीफ सेक्रेटरी एस राय को ब्रैन हैमरेज का अटैक पड़ा था और वो एक अरसे तक पीजीआई में कोमा में रहे थे। बाद मेंउन्‍हें  उनका परिवार गुड़गांव वेदांता अस्‍पताल में ले गया था।ठीक होने के बादउन्‍हेंहिमाचल सरकार ने सलाहकार नियुक्ति किया था वो फरवरी में रिटायर हो गए।

एस राय को ब्रैन हैमरेज का अटैक पड़ने के बाद मित्रा को प्रदेश का कार्यकारी चीफ  सेक्रेटरी बनाया गया था।बाद  में चीफ सेक्रेटरीबना दिया गया।वो मई 2016 में रिटायर होने है।/