मंडी में सड़क पार कर रहे युवक से टकराया मोटरसाइकिल,दोनों सवारों की मौत राहगीर घायल

मंडी। आज यानी 9 जून को दोपहर बाद चार बजे के करीब नेरचौक के तहत नागचला में  सड़क पार कर रहे एक युवक से मोटरसाइकिल के टकराने जाने से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की मौत  हो गई जबकि राहगीर युवक घायक हो गया है। घायल का नेरचौाक अस्‍पताल में ईलाज चल रहा है।

 

 

 

मंडी पुलिस के मुताबिक जिला किन्‍नौर का इमान नेगी व उसका साथी मनोज कुमार परवाणू से जोगिन्द्रनगर सामान पहुंचाकर वापस लौट रहे थे।

नागचला स्थित लोहे के फुटब्रिज के समीप दोनों इमान नेगी व मनोजकुार सड़क पार कर दूसरी ओर गए थे। वापसी के दौरान जब मनोज कुमार फोरलेन पार कर रहा था, तभी नागचला की ओर से आ रही मोटरसाइकिल संख्या HP82A-5767 ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े वाहन से भी जा टकराई।

 

इस हादसे में घायल मनोज कुमार के अलावा मोटरसाइकिल चालक राजीव कुमार निवासी मराथू, तहसील सदर, जिला मण्डी एवं पीछे बैठे प्रदीप कुमार निवासी चन्दा ननाव, तहसील सदर, जिला मण्डी  घायल हो गए।

इन तीनों को घायलावस्‍था में उपचार  के लिए  मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया। उपचार के दौरान मोटरसाइकिल सवार राजीव कुमार एवं प्रदीप कुमार की मृत्यु हो गई, जबकि घायल मनोज कुमार का उपचार जारी है।

 

मृतक राजीव कुमार एवं प्रदीप कुमार के शवों का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया गया है। पोस्टमार्टम उपरांत दोनों शव उनके परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिए गए हैं।मामले की जांच जाारी है।

(37)