शिमला। अटल इंस्‍टीटयूट आफ मेडिकल  सुपर स्‍पैश्यिलिटिज शिमला चमियाणा में अगले एक महीने में 25 करोड़ रुपए की लागत से एमआरआइ मशीन स्‍थापित कर दी जाएंगी। इसके अलावा 25 करोड़ की लागत से आटोमेटिेड लैब भी मंजूर की गई जबकि 10 करोड़ की लागत से उन्‍नत रेडियोलाजीकल ईलाज के लिए डिजिटल सबस्‍ट्रैक्‍शन एंजियोग्राफी मशीनें भी मंजूर कर दी गई है।

ये जानकारी अटल इंस्‍टीटयूट आफ सुपर स्‍पैश्यिलिटिज शिमला चमियाणा के प्रधानाचार्य डाक्‍टर बृज शर्मा और चिकित्‍सा अधीक्षक डाक्‍टर सुधीर शर्मा ने एक साझा संवाददाता सम्‍मेलन में मीडिया से साझा की।

डाक्‍टर बृज शर्मा और सुधीर शर्मा ने कहा कि इसके अलावा अस्‍पताल के लिए सौ स्‍टाफ नर्सों के, दस लैब तकनीशियनों,दस रेडियोग्राफरों और 10 आपरेशन थियेटर सयायकों के पदो को भी मंजूरी दी गई है।

इसके अलावा हिमाचल पब्लिक सर्विस कमिशन से सहायक प्रोफेसरों के आठ पदों को भी मंजूरी दी गई है।

याद रहे मरीजों  व उनके तीमारदारों को AIMSS चमियाणा तक पहुंचना एक बड़ा सवाल लंबे अरसे से रहा है। इस बावत मामला अदालत में भी जा चुका है। इसके अलावा अस्‍पताल में ब्‍लड बैंक भी नहीं है। यहां पर ब्‍लड स्‍टोरेज सेंटर के सहारे काम चलाया जा रहा है।

हालांकि इन तमाम खामियों के बावजूद अस्‍पताल प्रशासन मरीजों के लिए हर संभव सहायता करने की कोशिश कर रहे है लेकिन बड़ा सवाल सरकार को लेकरहै कि जब वहां पूरी सुविधाएं ही नहीं थी तो आइजीएमसी से चमियाणा क्‍या ले जाया गया है।

अभी भी स्‍टाफ भरा जा रहा है।