शिमला।मंडी के बल्ह में थाने के तहत दुर्घटनाग्रस्त हुए एक वाहन में मिले युवक और युवती को उनके कारनामों ने अस्पताल नहीं हवालात में पहुंचा दिया है।इन दोनों के पास से जो सामाग्री बरामद हुई उसके चलते पुलिस ने दोनों को गिरफतार कर लिया।
मंडी पुलिस के मुताबिक बीती रात को शाम को एक सड़क दुर्घटना के बाद राहत व बचाव कार्य करने आए लोगों को संदेह हुआ कि वाहन चला रहे चालक व उसमें बैठी युवती नशे में है।
ऐसे में लोगों ने बल्ह पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलने पर बल्ह पुलिस मौके पर पहुंची । इस दौरान पुलिस को वाहन की तलाशी के दौरान 57.79 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 3.81 ग्राम अफीम बरामद की गई। इसके अलावा नशे के सेवन में प्रयुक्त होने वाली अन्य संदिग्ध सामग्री भी कब्जे में ली गई।
पुलिस ने इस मामले में वाहन चालक यशपाल निवासी तहसील बल्ह, जिला मण्डी और शबनम निवासी धर्मपुर, जिला मण्डी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18, 21, 25, 29 एनडीपीएस अधिनियम एवं धारा 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच जारी है।
(81)




