शिमला। लोक सभा स्‍पीकर मीरा कुमार सोलन से हसीन पहाड़ी वादियों की खूबसूरती का मजा लेते हुए छुक–छुक हिमालयन क्‍वीन से साढ़े पांच बजे के करीब शिमला पहुंच गई।

राजधानी रेलवे स्‍टेशन पर पहुंच कर उन्‍होंने कहा  कि पहाड़ की खूबसूरत वादियों में  आना अचछा लगा है।  वह  हमेशा पहाड़  की वादियों को निहारने की इच्‍छुक  थी उनकी ये आस आज पूरी हो गई है।वह यहां  की हसीन वादियों को देखकर बेहद रोमांचित है।

उन्‍होंने कहा कि ये हिमाचल प्रदेश के  लिए गौरव की बात है कि हिमाचल विधानसभा के 50 साल पूरे कर लिए है  और प्रदेश की जनता ने लोकतांत्रिक व्‍यवस्‍था में भरोसा जताया है। ये पहाड़ी राज्‍य  अपनी स्‍वर्ण जयंती मना रहा है।  इसकेलिए यहां की जनता बधाई   पात्र है।

हिमाचल के नेताओं की तारीफ  करते हुए उन्‍होंने कहा  के  हिमाचल के नेताओं ने  विधानसभा की मर्यादा  व गरिमा को अब तक  कायम रखा है।  इसके लिए वो भी बधाई  के पात्र है।इसके बाद वह यहां से वह पूरे लाव लश्‍कर के साथ सीधे राजभवन की ओर रवाना हो गई। राजभवन में स्‍पीकर को गार्ड आफ ऑनर दिया गया।

 

इसके बाद वो पीटर हॉफ के लिए रवाना हो गई। विधानसभा की स्‍वर्ण जयंती के मौके पर पीटर हॉफ में उनके लिए आतिशाबाजियों और जगमग रोशनी का खास इंतजाम किया गया है। इसी के साथ सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का इंतजाम भी है।

 

कल सोमवार सुबह साढ़े दस बजे  स्‍पीकर  विधानसभा के संयुक्‍त सत्र को संबोधित  करेंगी और कार्यक्रम की अध्‍यक्षता मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। इसके बाद वह वापस दिल्‍ली लौट जाएगी।

 

(4)