फाजिल्का: 24 वर्षीय अजय कुमार, निवासी गांव मोजेवाला, तहसील जलालाबाद। पुलिस के अनुसार वह चिट्टे का मुख्य सप्लायर था। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। मनीमाजरा: 31 वर्षीय गौरव तिशावर। पुलिस के अनुसार सनमजीत और सुमित सपरा ने उससे नशे की खेप लेने की बात बताई। उसके मकान से 9.31 ग्राम चिट्टा […]
फाजिल्का: 24 वर्षीय अजय कुमार, निवासी गांव मोजेवाला, तहसील जलालाबाद। पुलिस के अनुसार वह चिट्टे का मुख्य सप्लायर था। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
मनीमाजरा: 31 वर्षीय गौरव तिशावर। पुलिस के अनुसार सनमजीत और सुमित सपरा ने उससे नशे की खेप लेने की बात बताई। उसके मकान से 9.31 ग्राम चिट्टा बरामद होने का उल्लेख है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा।
ठियोग: 28 वर्षीय रजत राठौर और 30 वर्षीय रोहित हेटटा को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया गया।
शिमला। जिला शिमला पुलिस ने अलग -अलग मामलों में पंजाब के फाजिल्का,चंडीगढ़ के समीप मनीमाजरा और ठियोग से पिछले 48 घंटों में 4 नशाखोरों को काबू किया है।
28 अगस्त को ढली पुलिस ने भटठा कुफर-ढली टनल मार्ग पर चैकिंग के दौरान एक टैक्सी की तलाशी ली थी।इस टैक्सी में सुन्नी का 25 साल का दुष्यंत और आनी का 24 साल का अक्षय बैठा हुआ था। तलाशी के दौरान टैक्सी से 6.5ग्राम चिटटा बरामद किया गया था।इन दोनों के खिलाफ NDPS Act की धारा 21 तहत मामला दर्ज कर इन्हें गिरफतार कर लिया गया था।
जांच के दौरान पता चला कि चिटटे का मुख्य सप्लायर कर्ता फाजिल्का का अजय कुमार है।ये फाजिल्का से चिटटा लेकर आया था और मोहाली में इसने इसे अक्षय को सप्लाई कर दिया। इस बीच जांच के दौरान दोनों के बीच साढे दस हजार रुपए के लेनदेन का भी पता चला और फोन कॉल्ज डिटेल का भी खुलासा हुआ ।
इस तरह तमाम जानकारी जुटाने के बाद ढली पुलिस की एक टीम फाजिल्का पहुंची और तहसील जलालाबाद के गांव मोजेवाला से 24 साल के अजय कुमार को गिरफतार कर ले आई।
पुलिस के मुताबिक उसे आज अदालत में पेश किया गया ।अदालत ने अजय कुमार को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
इसी तरह आठ सितंबर को थाना सदर शिमला ने कुष्णानगर से 25 साल के सनमजीत और 22 साल के सुमित सपरा से पांच ग्राम हेरोइन बराम की थी। पुलिस ने NDPS Act की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफतार किया था।
इन दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि इनको से नशे की खेप मनीमाजरा के गौरव तिशकर से हासिल हुई थी। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए 31 साल के गौरव तिशावर को मनीमाजरा से गिरफतार कर उसे शिमला ले आई। इसके मनीमाजरा स्थित मकान से पुलिस ने 9.31 ग्राम चिटटा भी बरामद किया।
तिशावर सहकारी बैंक में मुलाजिम है और नशे का अवैध कारोबार कर अलग से कमाई कर रहा था। पुलिस ने इसे अदालत में पेश किया व अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उधर,17 अगस्त को ठियोग थाने में दर्ज एक मामले में बीते रोज दो और गिरफतारियां की है।ठियोग पुलिस ने ठियोग के 28 साल के रजत राठौर और 30 साल के रोहित हेटटा को बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत 15 सितंबर को गिरफतार किया। इन दोनों को आज अदालत के समक्ष पेश किया जाना है।
17 अगस्त को दर्ज की गई इस एफआइआर के तहत अब तक 25 गिरफतारियां हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें :
CM सुक्खू की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले जयराम गुट के EX MLA के खिलाफ 420 की FIR,ये आरोप


