शिमला।लाहुल स्पिति में भाजपा में विद्रोह हो गया हैं।भाजपा आलाकमान की ओर से अयोग्य ठहराए गए पूर्व कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर को लाहुल स्पिति विधानसभा सीट के लिए भाजपा का टिकट दे दिया हैं। इसकी लाहुल स्पिति में कड़ी प्रतिक्रिया हुई हैं और जयराम सरकार में मंत्री रहे भाजपा नेता रामलाल मारकंडा के सामने आज […]
शिमला।लाहुल स्पिति में भाजपा में विद्रोह हो गया हैं।भाजपा आलाकमान की ओर से अयोग्य ठहराए गए पूर्व कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर को लाहुल स्पिति विधानसभा सीट के लिए भाजपा का टिकट दे दिया हैं। इसकी लाहुल स्पिति में कड़ी प्रतिक्रिया हुई हैं और जयराम सरकार में मंत्री रहे भाजपा नेता रामलाल मारकंडा के सामने आज केलांग में लाहुल स्पिति भाजपा ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया हैं।
मारकंडा समर्थक भाजपाइयों ने इस मौके पर रवि ठाकुर पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि जो अपनी पार्टी कांग्रेस का न हो सकावो हमारा क्या होगा। इस मौके पर समथ्रकों ने कहा कि सवा साल के भीतर पैसों के लिए जो इधर से उधर हो गए उनका साथ नहीं दिया जा सकता।
इस विपद्रोह के बड़े मायने हैं। मारकंडा को पिछली जयराम सरकार में बाद में हाशिए पर धकेल दिया गया था और उनसे एक विभाग भी छीन लिया गया था। 2022 के विधानसभा चुनावों में उन्हें भाजपा की अंदरुनी जंग ने हरा दिया और लंबे समय से कांग्रेसी रहे रवि ठाकुर को जीता दिया था।
लेकिन रवि ठाकुर भाजपा के झांसे में आ गए और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से तनातनी चलती रही। उन्होंने बाकी छह कांग्रेसी विधायकों से मिल कर राज्यसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में क्रास वोटिंग की । उसके बाद वो वित विधेयक के दौरान सदन से गैर हाजिर रहे और उन्हें स्वीकर कुलदीप पठानिया ने दल बदलू कानून के तहत अयोग्या ठहरा दिया और उनकी सदस्यता रदद कर दी।
इसके बाद वो कई दिनों तकआलीशान होटलों में ठहरते रहे। उनका आनाजाना हैलीकाप्टर में ही होता रहा । उनके घर पर सीआरपीएफ की सुरक्षा मुहैया करा दी गई। बाद में उन्हें दिल्ली में भाजपा में शामिल करवा दिया गया
आज भाजपाआलाकमान ने बड़ा दांव चलते हुए उनको लाहुल स्पिति विधानसभा हलके से भाजपा का टिकट दे दिया। नतीजतन लाहुल स्पिति भाजपा उनके खिलाफ हो गई और सामूहिक इस्तीफा दे दिया ।
अब स्थिति दिलचस्प हो गई है कि आने वाले चुनावों में इस विद्रोह का क्या असर पड़ेगा।
