शिमला। प्रदेश भाजपा ने दावा किया है कि मंडी संसदीय हलके में कंगणा रणौत  के मुकाबले बेहतर चेहरा नहीं मिला इसलिए उसकी आपराधिक पृष्‍ठभूमि होने के बावजूद उसे भाजपा ने टिकट दिया हैं।  इसके अलावा वह भाजपा में राष्‍ट्रीय स्‍तर पर युवा चेहराहै इसलिए पार्टी ने उसे मंडी संसदीय हलके से टिकट दिया हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष राजीव बिंदल  की ओर से जारी फार्म सी में ये जानकारी दी गई हैं। सभी पार्टियों को जिनके प्रत्‍याशियों के खिलाफ आपराधिक मामले लंबित है उन्‍हें इस बावत जनता को ये बताना जरूरी है कि उन्‍होंने इतने मामले लंबित होने के बावजूद भी ऐसे व्‍यक्ति को टिकट क्‍यों दिया।

ये दिलचस्‍प है कि भाजपा को मंडी संसदीय हलके से बॉलीबुड की अदाकारा कंगणा रणौत से बेहतर नहीं मिला हैं। जबकि भाजपा व आरएसएस में कई चेहरे थे जिन्‍होंने अपनी पूरी जिंदगी पार्टी के नाम कर दी हैं।

बिंदल ने इस फार्म में दी जानकारी में ये भी कहा है कि कंगणा को टिकट भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और सामाजिक कलयाण में उनके योगदान को जेहन में रखकर दिया गया हैं।वह अदभूत प्रेरणाओं से लैस निष्‍ठाओं वाली महिला है और और युवतियों के लिए प्रेरणा हैं।