शिमला। महिला के यौन शोषण के मामले में  आरोपी  भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव  शर्मा  भूमिगत हो गए है।शाम तक उन्हें शिमला पुलिस  ढूंढ नहीं पाई थी। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर  बीती शाम को उनके खिलाफ   बालूगंज  थाने  में एफआईआर दर्ज की थी।
एसपी शिमला अ•िाषेक दुल्लर ने  शाम  साढ़े सात बजे के करीब कहा कि पुलिस उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।अ•ाी तक उन्हें पकड़ा  नहीं गया है। उन्होंने  कहा  कि उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस  जगह जगह  दबिश दे रही है।वह फरार   हो गए है।
दोपहर को एसपी ने  कहा था कि  पुलिस ने पूर्व विधायक को फोन पर जांच में शामिल  होने के लिए कहा  गया है। लेकिन  बलदेव शर्मा  शााम  तक जांच में शामिल  नहीं हुए ।

महिला  ने  बलदेव  शर्मा पर आरोप लगाया था कि विधायक ने उसके साथ 25 मार्च 2012  को विधानस•ाा  परिसर में एमएलए  परिसर में दूराचार किया।  उसने अपने पति का तबादला कराने के लिए  बलदेव शर्मा से बात की थी तो बलदेव शर्मा ने उन्हें शिमला बुला लिया।
महिला ने आरोप लगाया  कि इस मामले  की शिकायत उन्होंने   तब •ाी की थी लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई  नहीं हुई थी। महिला ने बीते रोज ही पुलिस को बयान दिया था।जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
उधर डीजीपी  ने संजय  कुमार ने कहा कि  उन्हें पकड़  लिया जाएगा।   इस मामले में पुलिस ज्यादा खुलासा नहीं कर रही है। एसपी  ने मीडिया में चल रही इन खबरों को कि बलदेव शर्मा अरेस्ट  हो गए है ,बेबुनियाद बताया।
बलदेव शर्मा  पूर्व मुख्यमंत्री  प्रेम कुमार धूमल के करीबी रहे है व विधानस•ाा  का चुनाव हार गए थे।