शिमला।भ्रष्‍टाचार  के आरोपों  से घिरे मुख्‍यमंत्री वीरभद्र  सिंह व उनकी पत्‍नी मंडी से कांग्रेस सांसद प्रतिभा  सिंह  के खिलाफ  प्रदेश लोकसभा चुनावों में  आम आदमी पार्टी  की ओर से भ्रष्‍टाचार उन्‍मूलन पर बड़ा  हमला नहीं  होने  वाला  है।  आम  आदमी पार्टी ने  मुख्‍यमंत्री  की प्रतिष्‍ठा वाली मंडी  लोकसभा सीट  से जयचंद ठाकुर  नामक  एक  कम पहचान के व्‍यक्ति  को टिकट दिया है।  उनको  टिकट दिए जाने से आम आदमी पार्टी  ने मंडी में  बगावत कर दी है।  पार्टी के नेता देसराज राज शर्मा  ने कहा कि पार्टी ने गलत फैसला  किया है।  इसकी खिलाफत  की जाएगी।  आज  मंडी में  इस बावत बैठक भी हुई  और टिकट बदलाने की मांग की गई।

 

 

 

सोमवार  को  आम आदमी पार्टी ने 22 प्रत्‍याशियों की सूची जारी की।  जिसमें  मंडी से जय चंद ठाकुर का चुनाव मैदान में उतारा गया है। जय चंद ठाकुर सरकाघाट के रहने वाले है  व वह कृषि विभाग से उप निदेशक  पद से रिटायर हुए है। वो कर्मचारी राजनीति में रहे है।  इसके अलावा राजनीति  में उनका कोई योगदान  नहीं है।

 

 

 

क्‍या उठा पाएंगे   भ्रष्‍टाचार  के मामले

 

भ्रष्‍टाचार  के खिलाफ  आवाज  बुलंद करने वाली आम आदमी पार्टी  मंडी में मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्‍नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ  भ्रष्‍टाचार   को लेकर आवाज बुलंद  कर पाएंगे।  ये बड़ा सवाल  है।  आम आदमी पार्टी के बड़े नेता प्रशांत भूषण  ने वीरभद्र सिंह व प्रतिभा सिंह के खिलाफ दिल्‍ली  हाईकोर्ट में भ्रष्‍टाचार  को लेकर जनहित याचिका दायर कर रखी है। इन मामलों को  हिमाचल में आम आदमी पार्टी के नेता  भूना नहीं पा  रहे है।

 

 

 

कांगड़ा में आम आदमी पार्टी  के नेता राजनसुशांत भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शांता कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। जबकि हमीरपुर में कारगिल हीरो शहीद विक्रम बतरा की मां कमल कांता बतरा न वीरभद्र सिंह और न ही पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ व उनके सांसद बेटे अनुराग ठाकुर के खिलाफ आवाज बुलंद कर पाई है। आम आदमी पार्टी  देश के जिन  भ्रष्‍ट नेताओं की सूची जारी की थी उसमें अनुराग  का नाम भी शामिल था। अब देखना है कि नामांकन  भरने के बाद क्‍या आमआदमी पार्टी के नेता  भ्रष्‍टाचार  के मामले  उठाएंगे या  नहीं।