शिमला।प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में दो पर कांग्रेस व एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी  के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

आज सुबह से शुरू हुई मतगणना के परिणामों में मुताबिक जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी  व मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू की पत्‍नी कमलेश ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के होशियार सिंह को 9399 मतों से पराजित किया जबकि हमीरपुर में भाजपा के आशीष शर्मा ने कांग्रेस के डॉ पुष्पिंदर वर्मा को 1571 वोटों से पराजित किया।

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस उम्मीदवार हरदीप सिंह बावा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के के एल ठाकुर को 8990 मतों से पराजित किया।

 

विधानसभा क्षेत्र देहरा

  कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में  कांग्रेस की कमलेश ठाकुर को 32737जबकि भारतीय जनता पार्टी  के होशियार सिंह को 23338  मत पड़े।  निर्दलीय प्रत्याशी सुलेखा देवी को 171, अरूण अंकेश स्याल को 67 तथा एडवोकेट संजय शर्मा को 43 मत प्राप्त हुएए जबकि 150 ने नोटा को चुना। ऐसे में सुक्‍खू की पत्‍नी बड़े अंतराल से अपनी सीट निकाल ले गई।याद रहे देहरा सुक्‍खू का सुसराल हैं।

 

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर

मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू के अपने गृह जिला हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से वह अपनी सरकार होते हुए कांग्रेसप्रत्‍याशी को नही जीता पाए।इस हलके से भाजपा के आशीष शर्मा को 27041 जबकि कांग्रेस के  पुष्पिंदर वर्मा  25470  मत पड़े। निर्दलीय प्रत्याशी नन्द लाल शर्मा को 74 मत प्राप्त हुएए जबकि 198 ने नोटा को चुना।

 

विधानसभा क्षेत्र नालागढ़

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र  में भी बड़ा उल्‍टफेर हुआ हैं। यहां से  कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा को 34608 जबकि भाजपा  के के एल ठाकुर को 25618 मत पड़े। यहां पर आजाद प्रत्‍याशी हरप्रीत सिंह सैनी ने बड़ा उल्‍ट फेर कर दिया। सैनी को 13025 मत मिले व इन मतों ने के एल ठाकुर का राजनीतिक भविष्‍य सील कर दिया। स्वाभिमान पार्टी के किशोरी लाल शर्मा को 492 तथा निर्दलीय प्रत्याशी विजय सिंह को 353 मत प्राप्त हुए जबकि 446 ने नोटा को चुना।