शिमला। 12 जनवरी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने अपने दो मंत्रियों राजेश धर्माणी और यादविंदर गोमा को आज विभाग बांट दिए हैं। करीब एक महीने का इंतजार करने के बाद सुक्‍खू ने ये पोर्टफोलियों बांटे हैं।

 

विक्रमादित्‍य से छीन लिया खेल

 

मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने लोक निर्माण व खेल मंत्री विक्रमादित्‍य सिंह से खेल विभाग छीन कर इसे यादविंदर गोमा को दे दिया हैं। गोमा को इसके अलावा आयुष विभाग भी दिया गया हैं।

जबकि राजेश धर्माणी को तकनीकी शिक्षा के अलावा वोकेशनल एकजुकेशन और प्रशिक्षण का जिम्‍मा दिया गया हैं। धर्माणी को कायदे से बेहतर विभाग दिए जा सकते थे। वह एनआइटी हमीरपुर के एलुमनी है अच्‍छे पढ़ लिखे हैं। लेकिन उन्‍हें हलके विभाग दिए गए हैं।

विभागों  के आवंटन को आज अधिूसचना जारी कर दी हैं। बिना पोर्टफोलियों के मंत्री रखने पर सुक्‍खू कटघरे में खड़े हो गए थे । उनके साथ राजभवन की चुप्‍पी भी कटघरे में थी। संविधान में बिना पोर्टफोलियों के मंत्रियों का प्रावधान ही नहीं हैं और ही प्रदेश सरकार के रूल्‍ज आफ बिजनेस में हैं।

लेकिन सुक्‍खू अपने ही अंदाज में सरकार चला रहे हैं। संभवत: वह पहली बार मुख्‍यमंत्री बने है  ऐसा इसलिए हो रहा हैं। वह पहले कभी मंत्री भी नहीं रहे तो उनके पास अनुभव भी नहीं हैं।