चंडीगढ। पंजाब के तरनतारन में एक महिला ने कांग्रेस नेता मेजर सिंह धालीवाल को उसी की पिस्‍तौल से गोली मारकर हत्‍या कर दी हैं। शुरूआती जानकारी के मुताबिक इस महिला ने धालीवाल के पिस्‍तौल से धालीवाल पर दो बार गोली मारी और मौके से फरार हो गई।

धालीवाल पटटी मार्केट समिति के अध्‍यक्ष थे। पुलिस सूत्रों  के मुताबिक अमन नामक यह महिला धालिवाल के मैरिज हाल में  कुछ सालों से फूल सजाने का काम करती थी।

। पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को अप कब्‍जे में ले लिया है और छानबीन की जा रही है। महिला की तलाश जारी हैं।हत्‍या के पीछे के मंशा का अभी पता नहीं चला है