शिमला।  हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन  के मामलों को लेकर अभी  भाजपा और कांग्रेस  सरकार ही आमने सामने थी।  अब नगर निगम और एचपीसीए  के बीच  भी जंग शुरू  हो  गई  है। राजधानी स्थित लालपानी  में एचपीसीए की क्रिकेट अकादमी  को लेकर  जाने वाले रास्‍ते पर देर रात को नगर निगम की ओर से लगाई गई रैलिंग को  भाजपा  पार्षद  और उनके साथियों  ने आज तोड़ डाला। 

इस रैलिंग को पहले रात को तोड़ा गया। इसे  सुबह  दोबारा लगा दिया गया। भाजपा पार्षद  रजनी की साथ आए युवाओं ने  रैलिंग को दोपहर को फिर तोड़ दिया गया। नगर निगम  ने  इसे  फिर  लगा दिया।

एचपीसीए  की जिला सविच  अमिताभ शर्मा  ने कहा कि रैलिंग को यहां प्रशिक्षण  ले रहे खिलाडि़यों के अभिभावकों ने तोड़ा। दोपहर  को  वह  भी पहुंचे  थे। भाजपा पार्षद रजनी  से बार बार प्रयास करने के बाद भी संपर्क  नहीं हुआ उनका मोबाइल स्‍वीच आफ चल रहा है।नगर निगम में मेयर व डिप्‍टी मेयर के पदों पर वामपंथियों का कब्‍जा  है।

 

महापौर  संजय चौहान ने कहा कि कमिशनर को एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है।

 

उधर सदर थाने में भी इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। थाने से कहा गया  कि पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है।

कमिशनर अमरजीत  सिंह  ने कहा कि इस मामले की जेई  से रिपोर्ट मांगी गई है।  आगे की कार्रवाई  उसके बाद अमल  में लाई  जाएगी।

मेयर संजय चौहान  ने कहा कि जहां  से  ये रास्‍ता  है वहां  नगर  निगम  के क्‍वार्टर है।  निगमके कर्मचारियों ने शिकायत दी थी कि  क्रिकेट अकादमी के लिए लोग उनकी कालोनी से रास्‍ता  जाता  है।इससे वह असहज महसूस करते है। इसलिए कालोनी  के जिस  सिरे  से अकादमी  को रास्‍ता  जाता  है उसे रोक दिया जाए।इस  बावत उपमहापौर टिकेंद्र  पंवर  ने  बीते रोज  ही  रैलिंग लगाने के आदेश दिए थे।  निगम ने देर शाम को रेलिंग  लगाकर कालोनी  के आगे अकादमी को जाने वाले रास्‍ते पर रेलिंग लगा दी।बताते है कि इसे रात को ही तोड़ दिया गया था। निगम ने इसे सुबह लगा  दिया। इसे दोपहर को फिर तोड़ दिया गया।

 

संजय  चौहान ने कहा कि एफआईआर दर्ज  होगी। उनका अकादमी से कोई लेना देना नहीं है। यहां पहले लालपानी स्‍कूल की ओर से  रास्‍ता  होता  था। वहीं से इनको  आना जाना चाहिए।

महापौर संजय चौहान  और उप महापौर टिकेंद्र  पंवर दोनों वामपंथी है।  पंवर ने एचपीसीए के खिलाफ पहले ही हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी  है।इसके अलावा नगर निगम ने अकादमी की बिल्ंिडग  का निर्माण बिना नक्‍शा पास कराने का मामला चलाया हुआ हे।