शिमला।डीएवी स्‍कूल, लक्‍कड़ बाजार की 6वीं कक्षा के छात्र मोदक वर्मा ने नई दिल्‍ली में आयोजित ऊर्जा संरक्षण पर आधारित राष्‍ट्रीय स्‍तर की पेंटिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्‍थान जीता है ।  इस प्रतियोगिता में देश भर से आये सैकडों छात्रों ने भाग लिया था ।

 राष्‍ट्रपति  प्रणव मुखर्जी ने यह पुरस्‍कार 16 दिसम्‍बर को विज्ञान भवन दिल्‍ली में  व ऊर्जा मंत्रीज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया तथा विद्युत सचिव  प्रदीप कुमार सिन्‍हा की मौजूदगीमें प्रदान किया ।  इस अवसर पर एन. एल. शर्मा, निदेशक (कार्मिक) एवं  ए. के. मुखर्जी, महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन, एसजेवीएन लिमिटेड भी उपस्थित थे ।

 प्रतिभागी के रूप में मोदक वर्मा का चयन एसजेवीएन की ओर से शिमला में 12 नवम्‍बर को आयोजित राज्‍य स्‍तरीय पेटिंग प्रतियोगिता में किया गया था।  इस प्रतियोगिता में मोदक वर्मा को प्रथम पुरस्‍कार एवं 10,000 रुपए का नकद ईनाम दिया गया था।  चयनित पेटिंग विद्युत मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्‍ट्रीय स्‍तर की पेटिंग प्रतियोगिता में भेजी गई थी ।

एसजेवीएन ”ऊर्जा संरक्षण के बारे में राष्‍ट्रीय जागरूकता अभियान” के प्रचार के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के बच्‍चों की पेटिंग प्रतिभा को प्रोत्‍साहित करने के लिए विद्युत मंत्रालय एवं ऊर्जा कार्यकुशलता ब्‍यूरो के तत्‍वावधान में हर साल पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन करता है।  इस साल प्रतियोगिता के पहले स्‍तर में  प्रदेश भर से 11,177 स्‍कूलों के 3,90,621 छात्रों ने भाग लिया था ।

प्रतिभागिता के प्रथम चरण में स्‍कूलों ने दो श्रेणियों के तहत पेटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की तथा प्रत्‍येक श्रेणी में दो सर्वोत्‍तम पेटिंगें एसजेवीएन को भेजी, जिनमें से प्रत्‍येक श्रेणी में से राज्‍य स्‍तरीय फाईनल प्रतियोगिता के लिए 100 प्रतिभागियों का चयन करने के लिए 50 – 50 सर्वोत्‍तम पेटिंग छांटी गई। इसके बाद ये सभी 100 प्रतिभागी शिमला में राज्‍य स्‍तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए बुलाए गए थे ।  इस प्रतियोगिता की ‘ए’ श्रेणी के 3 टॉप विजेताओं  मोदक वर्मा, कनिष्‍क छांजटा एवं प्रियंका ने 14 दिसंबर को नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय स्‍तर के फाईनल में हिस्‍सा लिया ।

इसके अतिरिक्‍त दूसरी श्रेणी के तीन विजिताओं यथा चिराग शर्मा, छवि शर्मा एवं पूजा देवी की पेंटिंग को भी राष्‍ट्रीय स्‍तर पर चयन के लिए  को भेजा गया था इस श्रेणी से चिराग शर्मा की पेंटिंग को सांत्‍वना पुरस्‍कार के लिए चयनित किया गया है ।