शिमला। भारतीय सेना ने पाक के नौ ठिकानों पर आधी रात को एयर स्‍ट्राइक कर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। इस एयर स्‍ट्राइक में कई मौतें होने का दावा किया जा रहा है।  हालांकि भारत सरकार की ओर से अभी तक इस बावत को कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई हैं।इस एयर स्‍ट्राइक के बाद सेना ने एक्‍स पर लिखा,” न्‍याय कर दिया गया”।

 

भारत सरकार की ओर से कहा गया कि पाकिस्‍तान में जिन ठिकानों में पहलगाम आतंकी हमले की योजना बनाई गई उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया गया हैं।

याद रहे भारत ने पाक में घुुसकर हमला कर दिया हैि और पाकिस्‍तान को पता तक नहीं लगने दिया।

उधर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दावा  किया कि इस एयर स्‍ट्राइक में  पांच ठिकानों को निशाना बनाया गया और नौ लोगों की मौत हुई हैं।

उधर कहा जा रहा है कि इस हमले में तीन दर्जन से ज्‍यादा मौतें हुई हैं। सेना के अधिकारियों का कहना है कि अगर पाकिस्‍तान की सेना की ओर से कोई हरकत की गई तो भारतीय  सेना उसे नेस्‍तनाबूद करने के लिए तैयार बैठी हैं और पूरी तैयारी में हैं।

जानकारी के मुताबिक ये हमले पाकिस्‍तान  और पोओके में मुज्‍जफराबाद,कोटली और  बहावलपुर में अंजाम दिए गए हैं।

 

Ministry of Defence, Government of India ने अपने एक्‍स हैंडल पर @SpokespersonMoD में लिखा कि -:·
India has launched #OperationSindoor, a precise and restrained response to the barbaric #PahalgamTerrorAttack that claimed 26 lives, including one Nepali citizen. Focused strikes were carried out on nine #terrorist infrastructure sites in Pakistan and Pakistan-occupied Jammu and Kashmir, targeting the roots of cross-border terror planning. Importantly, no Pakistani military facilities were hit, reflecting India’s calibrated and non-escalatory approach. This operation underscores India’s resolve to hold perpetrators accountable while avoiding unnecessary provocation. A detailed briefing on the operation will follow later today.