शिमला।फ्रेंकफिन इंस्‍टीट्यूट  ऑफ एयर होस्‍टेस ट्रेनिंग  को  इस साल भी  बेस्‍ट एयर  होस्‍टेस ट्रेनिंग इंस्‍टीट्यूट  अवार्ड  से नवाजा  गया है। इंस्‍टीट्यूट  को  ये  अवार्ड  लगातार  चौथे  साल  मिला  है।  शुक्रवार  को  7वीं एसोचैम इंटरनेशनल कांफ्रेंस सिविल एविएशन एंड  टूरिज्‍म  के  एक  समारोह  में  ये  अवार्ड फ्रेंकफिन  ग्रुप के गैर कार्यकरी चेयरमैन के एस  कोहली को  विमानन  मंत्रालय  के  संयुक्‍त  सचिव अनिल श्रीवास्‍तव ने  दिया।

फ्रेंकफिन ग्रुप के शिमला कार्यालय से राजेंद्र चौहान की ओर से भेजी गई  विज्ञप्ति में  कहा  गया  है  कि ये  अवार्ड  क्‍वालिटी ट्रेनिंग के लिए  दिया गया है।भारतीय एविएशन मार्केट 20120 तक  तीसरे  नंबर  पर  2030 तक  पहले   नबंर पर  रहने वाली है।

फ्रेंकफिन  इंस्‍टीटयूट  ऑफ एयर  होस्‍टेस ट्रेनिंग  अपने विभिन्‍न संस्‍थानों   के  जरिए  बड़े शहरों ही  नहीं   छोटे शहरों में भी  ट्रेनिंग  उपलब्‍ध  करा  रहा  है।एविएशन इंडस्‍ट्री  में  पहले  मांग  और  आपूर्ति के  बीच  बड़ी खाई  है,जिसे भरने के  लिए  फ्रेंकलिन भ्‍रपूर प्रयास कर  रहा  है।

फ्रेंकलिन इंस्‍टीट्यूट अगले साल देश भर सौ व आगामी   तीन  सालों में 200 और नए ट्रेनिंग सेंटर खोलने  की  योजना बना रहा  है। इंस्‍टीटयूट  की  ओर से भेजी  गई  विज्ञप्ति में  दावा  किया  गया  है  कि  ग्रुप अब मॉडलिंग और एक्टिंग  में  भी  ट्रेनिंग  देगा।इसके लिए  फ्रेंकफिन  इंस्‍टीट्यूट  ऑफ  मॉडलिंग और  एक्टिंग लांच किया जा  रहा  है।