शिमला। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के वफादारों में शुमार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री पंडित खिमी राम को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराकर भाजपा को कुल्लू में ही नहीं बल्कि मंडी में मुख्यमंत्री के विधानसभा हलके सिराज में झटका देने का इंतजाम कर दिया है। कहा जा रहे है कि कांग्रेस पार्टी ने खिमी राम को कांग्रेस में शामिल कराकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जीत पर पहरा बिठा दिया है।
राजनीति में मुखर होने से पहले खिमी राम जडी बुटियों को एकत्रित करने का काम करते थे। ऐसे में सिराज हलके के क्षेत्रों में उनका बडा नेटवर्क है और राजनीतिक तौर भी पैंठ कम नहीं है। कुल्लू व बंजार में तो है ही । साथ ही आनी, निरमंड व करसोग में भी उनका जाल फैला हुआ हैं। इसके अलावा जब वह भाजपा अध्यक्ष रहे थे उन्होंने कुल्लू ही नहीं मंडी जिला में भी संगठन में कई कुछ किया था। संभवत: इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा ही।
उधर, हाशिए पर धकेले जाने के बाद उनके समर्थक जयराम से खार खाए हुए है इसके अलावा समझा जा रहा है कि उनके समर्थकों को भाजपा ने हाशिए पर रखे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का मूक समर्थन मिलेगा । अगर धूमल समर्थन नहीं भी करेंगे तो उनके नाम का खिमी राम व उनके समर्थक चुनावों के दौरान सहारा नहीं लेंगे ऐसा समझना गलत होगा। वैसे भी राजनीति में सब जायज ही है।
खिमी राम के चुनावी हलके बंजार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चुनावी हलके सिराज में भौगोलिक तौर पर ज्यादा फासला नहीं है। उन्हें पिछले साढे चार सालों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा ने पूरी तरह से हाशिए पर धकेल कर रखा था। उप चुनावों में भी उन्हें तरजीह नहीं दी थी। कुल्लू में उप चुनावों में धूमल खेमे के तमाम नेताओं को जयराम सरकार व भाजपा ने पिछले साढे चार सालों में जरा भी तरजीह नहीं दी। ऐसे में यह नेता जयराम व भाजपा को सबक सिखाने के मुड में जरूर आए हुए हैं।ट्रेलर उप चुनावों में दिखाया ही जाउचुका है अब बडेेपर्दे पर बडी फिल्म दिखाने की कोशिशें जारी हैं।
खिमी राम के कांग्रेस में जाने के बाद अब बडा सवाल यह हो गया है कि प्रदेश भाजपा से अब और कितने नेता है जो कांग्रेस की ओर कदम बढाएंगे। मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा कब से इंमतजार कर रहे है कि भाजपा उन्हें पार्टी से निकाले और वह अपनी विधायकी को कायम रखते हुए कांग्रेस के लिए काम करे। लेकिन भाजपा ने उन्हें फंसाया हुआ है। अब सबकी निगाहें इस बात पर है कि अनिल शर्मा राष्ट्रपति चुनावों में मतदान के दिन 18 जुलाई को क्या करते हैं। हालांकि पिछले दो दिनों ने जयराम ने अनिल शर्मा को गलबंहियां जरूर डाल रखी है।
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने खिमी राम को बंजार से व बिलासपुर से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंदेल को टिकट देने का लगभग -लगभग मन बना लिया है। हालांकि राजनीति में कब क्या हो जाए यह कुछ नहीं कहा जा सकता।
बहरहाल, कांग्रेस ने खिमी राम को बिना भनक लगाए कांग्रेस में शाामिल करवा कर एक बडा राजनीतिक दांव तो चल ही दिया है। अब भाजपा में ही कहा जाने लगा है कि भाजपा के ााथोंसे अब बंजार तो बा ही सिंराज पर भी खतरा मंडरा गया है। सिराज में पहले ही कांग्रेस नेता चेतराम ठाकुर पूरी तैयारी के साथ मैदान में है। उन्हें हालीलाज से खुला समर्थन मिल गया तो यहां बडा उलटफेर हो जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
(11)