शिमला। दाडला में अदाणी प्रबंधन और ट्रक आपरेटरों की मालभाडे को लेकर नए सिरे से कसरत शुरू हो गई हैं। आज दोपहर को अदाणी समूह की आपरेटरों के साथ वार्ता फेल हो गई थी। लेकिन मालभाडे के तय फार्मूले को  समझने के लिए जब अदाणी प्रबंधन ने आपरेटरों से बात करनी शुरू की तो एक-एक बिंदु पर शाम आठ बजे तक वार्ता चलती रही हैं। लेकिन बहुत से बिंदुओं पर सहमति नहीं बनी हैं।

आपरेटरों का मानना है कि अदाणी प्रबंधन की ओर से अब तक तय फार्मूले को समझा ही नहीं था। मैदानी राज्‍यों के मालभाडे से पहाडी राज्‍यों के मालभाडे की तुलना करने के बाद अचानक सीमेंट कारखानों को बंद करने का फैसला ले लिया गया।

शाम को वार्ता खत्‍म होने से पहले ब्‍याज व वाहनों की टूट-फूट व अन्‍य मसलों पर विचार-विमर्श चलता रहा है। अदाणी प्रबंधन की ओर से मालभाडे  को लेकर तय  फार्मूले पर नए सिरे से गौर करने पर अब दोबारा से उम्‍मीद जागी है कि मसला सुलझझ हैं। दाडला में एसडीटीओ के अध्‍यक्ष जय देव कौंडल ने कहा कि तय फार्मूले को लेकर नए सिरे से कसरत शुरू हुई हैं। वार्ता कल भी जारी रहेगी।

उधर दाडला सीमेंट कारखाने के अधिकारी लखनपाल ने कहा कि वार्ता जारी है कल 11 बजे दोबारा से बातचीत शुरू की जाएगी। किन बिंदुओं पर वार्ता की जा रही है इस बावत उन्‍होंने कहा कि वह इस बावत कुछ भी बोलने को अधिकृत नहीं हैं।