शिमला। मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह से आज यहां मिसेज इण्डिया ब्यूटी कन्टेसट की प्रथम रनर-अप डा. पूजा नेगी राजटा ने भेंट की। हाल ही

में दिल्ली में आयोजित ब्यूटी कंटेस्‍ट में डा. नेगी प्रथम रनर-अप रही थी।

मुख्यमंत्री ने डा. पूजा नेगी के प्रतिभाशाली व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि प्रदेश के लिये गौरव की बात है और डा. नेगी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रौशन किया है।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि डा. पूजा अन्यों के लिये प्रेरणा का स्त्रोत हैं और उन्होंने यह साबित किया है कि किसी भी क्षेत्र में अथक परिश्रम से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

डा. पूजा शिमला जिले की रामपुर तहसील के तकलेच गांव से सम्बन्ध रखती हैं। उन्हें हाल ही में 5 सितम्बर को नई दिल्ली के ताज विवान्ता में आयाजित मिसेज इण्डिया ब्यूटी कन्टेस्‍ट में प्रथम रनर-अप चुना गया था।
वो वर्तमान में वह आई.जी.एम.सी. शिमला के फिजीयोलाॅजी विभाग में बतौर चिकित्सक सेवारत हैं व  उनकी साढ़े पांच वर्ष की एक पुत्री है।