शिमला। प्रदेश में विधानसभा चुनावों की घोषणा के चार दिन बाद आखिर आज गुटबाजी से लबरेज कांग्रेस पार्टी ने अपने 46 प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।इनमें हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व भाजपा अध्‍यक्ष खीमी राम भी शामिल है। खीमी राम को कांग्रेस ने जिला कुल्‍लू के बंजार हलके से टिकट दिया है। खीमी राम को टिकट मिलते ही बंजार से कांग्रेस के टिकट के दावेदार पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह ने कांग्रेस से इस्‍तीफा दे दिया है।  दिलचस्‍प तौर पर कांग्रेस की पहली जारी सूची में मौजूदा विधायक जगत सिंह नेगी  का नाम नहीं हैं।  यह हैरान करने वाला है। यहां से युवा कांग्रेस के अध्‍यक्ष निगम भंंडारी नेगी टिकट के दावेदार हैं।

कांग्रेस शिमला हलके से भी टिकट तय नहीं कर पाई है। जबकि कांग्रेस  ने मंडी  के द्रंग से पूर्व मुख्‍यमंत्री कौल सिंह ठाकुर और मंडी सदर से  उनकी पुत्री चंपा ठाकुर को टिकट दिया गया है। कांग्रेस अभी भी 22 सीटों पर टिकट तय नहीं कर पाई हैं।

ठियोग से अब तक एक भी चुनाव नहीं लडे कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष कुलदीप सिंह राठौर टिकट हासिल करने में कामयाब रहे हैं। महिलाओं में डलहौजी से आशा कुमारी और पच्‍छाद से 2019 में भाजपा से कांग्रेस में गई दयाल प्‍यारी को टिकट दिया हैं। पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष गंगूराम मुसाफिर का पता काट दिया गया हैं।

कांग्रेस ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा को जबकि सराज से मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर  के खिलाफ इस बार चेत राम ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा हैं। 2017 में चेतराम ठाकुर जयराम ठाकुर से 11 हजार से ज्‍यादा मतों से हार गए थे।

यह रहे घोषित प्रत्‍याशियों के नाम-: