शिमला। माल रोड़ पर रिपोर्टिंग रूम के समीप बेक एंड बेक रेस्‍तरां के भीतर आधी रात को गंडासे से कत्‍ल करने वाले हत्‍यारे को पुलिस ने पहचान लिया हैं। कातिल मृतक मुनीष के साथ रेस्‍तरां में काम करने वाला कर्मचारी ही हैं।

जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच रात को  रेस्‍तरां के भीतर दो बजे के करीब किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और आवेश में आकर साथी कर्मचारी ने मुनीष पर गंडासे से हमला कर दिया और दोनों लड़ते-लड़ते बाहर की ओेर आ गए। जब मुनीष रिपोर्टिंग की ओर भागा तो का‍तिल मौके से फरार हो गया ।

सीसीटीवी में कई कुछ दर्ज

 

पुलिस ने रात से ही  जांच शुरू कर दी व सीसीटीवी खंगाल लिए हैं। सीसीटीवी फुटेज में कई कुछ सामने आया है व कातिल को पहचान लिया गया हैं। हालांकि पुलिस अभी आरोपी की पहचान को सार्वजनिक नहीं कर रही हैं लेकिन उसको दबोचने के लिए टीमें जगह-जगह भेज दी गई हैं।

यही नहीं ये कातिल रेस्‍तरां से पैसे व डीवीआर भी ले गया हैं।

हालांकि झगड़ा किस बात को लेकर हुआ है इस बावत पुलिस कुछ ज्‍यादा बताने को तैयार नहीं है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच पहले से भी कुछ रंजिश रही हो और सब कुछ पल भर में हो गया। हत्‍या कर भागा ये कर्मचारी हिमाचल का नहीं हैं।