शिमला। आम आदमी पार्टी ने हमीरपुर लोकसभा हलके से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ कारगिल वार के हीरो परम वीर चक्र विजेता शहीद विक्रम बतरा की मां कमल कांता बतरा को चुनाव मैदान में उतार दिया है। आम आदमी पार्टी की आज घोषित 56 प्रत्याशियों के नामों में कमल कांता बतरा का नाम भी शामिल है। कमल कांता बतरा रिटायर टीचर है और उनका मायका हमीरपुर मे हैजबकि उनकी शादी कांगड़ा में हुई थी।
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस व भाजपा के जिन भ्रष्ट प्रत्याशियों के खिलाफ अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की सूची जारी की थी उनमें अनुराग ठाकुर का नाम भी शामिल था।
आम आदमी पार्टी ने फौजी बहुल से हलके से विक्रम बतरा की मां को चुनाव मैदान में उतार कर बड़ा दांव खेला है। क्योंकि उनके खिलाफ भाजपा कोई भी आरोप नहीं लगा सकती। कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक कोई प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है।
हिमाचल से आम आदमी पार्टी को अब शिमला आरक्षित और मंडी लोकसभा हलके से प्रत्याशी घोषित करने है।
आम आदमी पार्टी ने कांगड़ा लोकसभा हलके पहले ही भाजपा के पूर्व सांसद व बागी राजन सुशांत को मैदान में उतारा है। मौजूदा समय में हमीरपुर व कांगड़ा इन दोनों सीटों पर भाजपा की स्थिति मजबूत है।
(2)