शिमला ।राजधानी  शिमला से सटे गांव मानवा में बीती आधी रात को एक मकान में लगी आग में दो  नन्‍हें बच्‍चे व उनके माता -पिता जिंदा जल गए।घर में इन नन्‍हें बच्‍चों केदादा -दादी  ही बचे है।जब आग लगी  पूरा परिवार  सोया हुआ था। आग  लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया  और दोनों बुजुर्ग बदहवास है।
पुलिस के मुताबिक कमियाना के नजदीक अभिराम नामक व्‍यक्ति के घर में ये हादसा हुआ।इनका गांव  लिंक रोड़ से 4किलोमीटर दूर था सो अग्निशमन वाहन  भी वहां तक नहीं पहुंच पाया।मरने  वालों में 28 साल का मुकेश उसकी 24  साल की बीवी और  इनका चार साल का बेटी दीक्षित  के अलावा दो साल की बेटी ज्‍योति शामिल है।
अभिराम आैर उनकी पत्‍नी मीना ही इस हादसे में बचे है।वो कहीं अलग कमरों में सोए थे। जली लाशों को स्‍थानीय लोगों ने निकाला लेकिन वो किसी को बचा नहीं पाए।
UNI ML 1225