शिमला। जिला कुल्‍लू के ब्रौ  में एक बोलेरो के रात को सतलुज नदी में गिर जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई । पांचों लाशों में से तीन की शिनाख्‍त हो गई है जिनमें से दोे पंजाब का रहने वाला है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीती रात को करीब साढ़े नौ बजे एक बोलेरो जीप जो जगातखाना से चटटी की ओर जा रही थी वो सतलुज नदी में छह सौ मीटर नीचे गिर गई। हादसे में एक भी व्‍यक्ति नहीं बचा है।

मरने वालों में जय प्रकाश व तारा चंद सगे भाई थे।जबकि राजेश व लक्‍की पंजाब के तख्‍तगढ़ केरहने वाले बताए जा रहे है।एक व्‍यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।प्रशासन ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है

इससे पहले  बीते रोज जिला सिरमौर में दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत होगई थी।

फोटो विशेषवर नेगी की फेसबुक वाल से

स्‍थानीय लोग राहत कार्य में लगे। देशें तस्‍वीरें

10440291 11035587