धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में एबीवीपी ने पुरानी कार्याकरिणी को भंग करते हुए संजीव कुमार की कमान में नई कमेटी  गठित की है।बुधवार को छत्तड़ी स्थित ग्रीन वैली रेस्टोरेंट में अयोजित बैठक में कायर्कताओं को नए पदभार सौंपे गए।

विश्वविद्याल परिसर  इकाई की कमान अध्‍यक्ष बनाकर संजीव कुमार को दी गई है। जबकि सचिव गौरव मंडयाल को बनाया गया है। उपाध्‍यक्ष के पद पर तरवेश चौहान,साहिल धवन,अतुल ठाकुर और प्रवीण कुमार की  ताजपोशी की गई है।सहसचिव का जिम्‍मा अवतार सिंह,राजेश,तरुण और करनेश पठानिया को सौंपा गया है।सुजय कपिल को मुख्‍य सलाहकार बनाया गया है।

विवि इकाई की  छात्राओं की यूनिट की कमान दीपाली चौधरी और सुरभी सोनी को दी गई है जबकि शैलजा डढवाल को प्रेस सह सचिव बनाया गया है।

महिला छात्रावास  की अध्‍यक्ष शगुन सूद  वउपाध्‍यक्ष साक्षी को बनाया गया है।सहसचिव की जिम्‍मेदारी तान्‍या को सौंपी गई है तो सलाहकार का काम रितका सांलंकी के जिम्‍मे है।

छात्रावास कांगड़ा के अध्‍यक्ष देवेंद्र शर्मा बनाए गए है।अजय रोहिला,पंकज राणा,मुनीष सेन  व संदीप को सचिव की जिम्‍मेदारी  दी गई है।

 

 

 

कंटेंट व फोटो-:एम रोहिला कुमार