शिमला। जिला शिमला  के मशोबरा में  चित्रा मर्डर कांड के बाद अब उसके पति ने भी फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या  कर दी है। ये आत्‍महत्‍या है या हत्‍या इसका पता नहीं चला है। अदालत व पुलिस चित्रा के पति  को नहीं बचा पाई। सुभाष  नामक इस युवक  की लाश शुक्रवार सुबह उसके ससुराल के समीप पेड़ पर लटकी मिली है। उसकी सास ने सबसे पहले आत्‍महत्‍या की जानकारी पुलिस  को दी।

डीएसपी  शिमला भजन नेगी ने कहा कि आत्‍महत्‍या  का मामला है।  वो पहले भी दो बार आत्‍महत्‍या का प्रयास कर चुका है। लाश का पोस्‍टमार्टम  कर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

सुभाष  की बीवी 21 साल की चित्रा  को मशोबरा के समीप  रात को निर्वस्‍त्र कर उसे कार के नीचे जिंदा कुचल दिया गया था। इस मामले में चित्रा के छह करीबी रिश्‍तेदार जेल में है। पुलिस व रिश्‍तेदारों का कहना है कि चित्रा को देवता आ गया और उसने अपने कपड़े  उतार डाले और कार के नीचे आ गई। पुलिस  भी इसी थ्‍योरी पर काम  कर रही है। लेकिन नगर निगम  की सामाजिक न्‍याय समिति  ने कुछ और ही खुलासा किया  था और देह व्‍यापार  के धंधे की ओर इशारा किया था।  कमेटी   ने हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश से दखल की मांग की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने दखल नहीं दिया और आज चित्रा के पति  ने भी फंदा लगा लिया। इस मसले परपुलिस  पहलेही सवालों  के घेरे में है।