शिमला। केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है मोदी विवादित व्‍यक्ति है,बड़बोले है,अहंकारी है,शालीनता नही है।वाणी में मिठास नहीं है और चेहरे पर करुणा नहीं है।आनंद शर्मा ने कहा कि वो रामदेव को बाबा नहीं मानते । वो ढोंगी बाबा है। आनंद शर्मा आज राजधानी में संवाददाताओं  से यूपीए  सरकार की कारगुजारियों  का बखान कर रहे थे। 

मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के विरोधियों की फौज को संवाददाता सम्‍मेलन में साथ लेकर आए आनंद शर्मा ने कहा कि हर हर मोदी का नारा लगाकर बीजेपी ने धर्म का अपमान किया है। दो शंकराचार्यों  ने घोर आपति जताई है। मोदी देश के ऐसे पहले नेता है जिन्‍होंने नकली लालकिला बनाकर देश को संबोधित किया।

 

उन्‍होंने कहा कि मोदी गुजरात मॉडल पूरे देश में  लागू कर देना चाहते है। मोदी का गुजरात माडल यह है कि जब मोदी गुजरात के मुख्‍यमंत्री बने थे वहां का कर्ज45 हजार करोड़रुपए था आज ये कर्ज1 लाख 76 हजार करोड़ रुपए है।पश्चिमी बंगाल व यूपी  के बाद  गुजरात सबसे ज्‍यादा कर्जदार राज्‍य है। वह ऐसा माडल देश पर थोपना चाहते है।

 

गुजरात में लोकतंत्र  का बुरा हाल है।गुजरात में विधानसभा 23 दिन तक चलती है। 16 दिन तक विपक्ष को निलंबित कर दिया जाता है। मोदी ने गुजरात की विधानसभा  के भीतर  एक भी तारांकित प्रश्‍न का जवाब नहीं दिया। बजट चर्चा में भाग नहीं लिया।राज्‍यपाल के अभिभाषण का कभी जवाब नहीं दिया। वह जवाब नहीं देते है।ये उनका लोकतंत्र का माडल है। विधानसभा  की लाइव कवरेज  नहीं  होती है। मीडिया को फुटेज  देना बंद कर दिया है।

गुजरात का तीसरा माडल   है गुजरात में बड़े अफसरों , न्‍यायिक,अधिकारियों व राजनेताओं की निगरानी  की गई है। उनके फोन टेप किए गए है। कांग्रेस ने जब ये मसले उठाए तो मेादी तिलमिला उठे।  गुजरात में 15 वरिष्‍ठ आईपीएस अफसर  है जो जेल में है। मोदी  ने जिस महिला  का फोन टेप किया उसे लेकर गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट  में हलफनामा दे रखा है कि  उस महिला को इस बात से कोई आपति नहीं है ।वो खुश है। लेकिन कोई  भी व्‍यक्ति नहीं चाहत की उसके फान टेप हो। यहां तक कि कोई बेटा व बेटी भी नहीं चाहता कि उसके मां बाप तक उनके फोन टेप करे। आनंद शर्मा ने कहा कि ये फोन टेप किए गए ये मसला गुजरात के अफसर सुप्रीम कोर्ट ले गए है।

आनंद शर्मा ने बाबा रामदेव को लेकर कहा कि वो इनके सहयोगी है और कालेधनकीबात कर रहे है। वो ढोंगी बाबा है। टीवी पर कालेधन के मामले पर पकड़े गए है। उन्‍होंने कहा ि‍क इस मसले पर मोदी चुप क्‍यों  है।राजनाथ सिंह चुप क्‍यों और आरएसएस प्रमुख् चुप  क्‍यों है।

आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी के प्रचार पर 10 हजार करोड़ खर्च किया जा रहा है। ये पैसा  आ कहा से रहा है। बीजेपी को ये बताना चाहिए।

आनंद शर्मा ने मोदी सरकार की विफलता के आंकड़े  व यूपीए  सरकार की उपलब्धियों का भी बखान किया।