शिमला। प्रदेश के  हिंदी व अंग्रेजी  के जाने माने लेखक,कवि  डा0 कुवंर दिनेश सिंह को मध्यप्रदेश  की साहित्यिक संस्था,शब्द प्रवाह साहित्य मंच ने हिंदी साहित्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने व संस्था के सालाना संकलन शब्द सागर में प्रकाशित इनके काव्य के लिए अखिल भारतीय साहित्य सम्मान -2014 से नवाजा गया है।

डा0 सिंह को ये सम्मान उज्जैन में आयोजित एक समारोह में  हिंदी पत्रिका समावर्तन के संसथापक व प्रधान संपादक प्रभात कुमार भटटाचार्य  की ओर से दिया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रानी दुर्गावती विवि जबलपुर  व विक्रम विवि उज्जैन  के पूर्व कुलपति रामराजेश मिश्र ने की ।
डा0 कुवंर की ओर से संपादित अंग्रेजी क्लासिक कहानियों का संग्रह हयूज आफ लाइफ प्रदेश विवि के स्नातक  स्तर के अंग्रेजी पाठयक्रम में शामिल है।इनके काव्य पर विवि के छात्र एमफिल स्तर के शोध कर चुके है।

राजधानी  के कोटशेरा कॉलेज में अंग्रेजी भाषा व साहित्य के एसोसिएट प्रोफेसर  के रूप में  कार्यरत  डा0 दिनेश साहित्य,कला व कल्चर की संवाहक  अंतर्राष्ट्रीय  पत्रिका  हाइपुन  के प्रधान संपादक भी है।