शिमला। मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह  ने हमीरपुर से सांसद, भाजपा प्रत्‍याशी व हिमाचल प्रदेश  क्रिकेट अकादमी के अध्‍यक्ष अनुराग ठाकुर को क्रिकेट का प्‍ले ब्‍वाय कह डाला। उन्‍होंने कहा कि उनकी कवरेज पेज थ्री पर ही आती है,स्‍पोर्ट्स पेज व पालिटिकल पेज  पर उन्‍हें कोई कवर नहीं करता। वो पेज थ्री का मटिरियल है। वीरभद्र सिंह मुख्‍यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर  में  बुलाए संवाददाता सम्‍मेलन में बोल रहे थे।  उनके इस बयान पर विवाद हो सकता है। वीरभद्र सिंह कहा कि वो अपने संसदीय हलके से हमेशा गायब रहे और दुबई  में ही घूमते रहे है। वो लोगों को ग्रांटिड लेते है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

वीरभद्र सिंह ने धूमल पर भी हमला बोला और कहा कि फोन टेपिंग मामले में एक सप्‍ताह के भीतर चालान पेश कर दिया जाएगा। भाजपाइयों को भ्रष्‍टाचारी करार देते हुए उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचारियों को भ्रष्‍टाचार ही नजर आता है। उन्‍होंने  भाजपाइयों को भ्रष्‍टाचार  का जनमदाता  करार दिया।

 

उन्‍होंने  पूर्व मुख्‍यमंत्री धूमल के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि जिसमें धूमल ने ऊना में कहा था  वीरभद्र सिंह सरकार विरोधियों के फोन टेप कर रही है व इसके लिए करोड़ों के उपकरण खरीदे गए है।वीरभद्र सिंह ने कहा की धूमल झूठे आरोप लगा रहे है। फोन उनके कार्याकाल में टेप हुए थे। उपकरण धूमल सरकार की सरकार  ने  ही खरीदे थे। उनका भी इस्‍तेमाल नहीं हो रहा है।

चुनाव में सीडी  कांड  व दूसरी तरह के घटिया प्रचार को लेकर उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस व सरकार की ओर ऐसा नहीं किया जाएगा।

 

 

धूमल सरकार के दौरान प्रदेश में खुले निजी विश्‍वविद्यालयों के मसले पर वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिन्‍हें पैसा बनाना  था वो पैसा बना  कर चले गए है। सरकार  विश्‍विद्यिालयों को बंद नहीं करना  चाहती।वह इस दिशा में सुधार करना चाहते है।उन्‍होंने कहा कि वह चाहते  है कि विवि  पर नियंत्रण रहे। मनमाना फीस ढांचा  नहीं होना चाहिए।मामला अअदालत में है। सरकार  भी इस दिशा में काम कर रही है।

पैसे देकर  हो रहा है मोदी का प्रचार

 

वीरभद्र सिंह ने कहा  कि टीवी पर मोदी का  प्रचार पैसे देकर कराया जा रहा है। तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह पहले टीवी पर हर बीमारी की दवा  अमृतधारा  बताई जाती थी  उसी तरह बीजेपी हर बीमारी की दवा मोदी को बता रही है।उन्‍हें हर सवाल  का जवाब बताया जा रहा है। ऐसा कभी नहीं होता। उन्‍होंने कहा कि हिमाचल में मोदी पहले भी आ चुके है और जब जब वो आए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी। भाजपा के बड़े नेता  उनकी लीडरशिप  पर प्रश्‍नचिन्‍ह लगा रहे है। बुजुर्ग नेताओं का बीजेपी में अपमान  हो रहा है। मोदी  को लार्जर दैन लाइफ बताया जा रहा है। ऐसा नहीं है।

धूमल की सोच तानाशाहों जैसी

वीरभद्र सिंह ने धूमल की ओर से दिए बयान कि मोदी सरकार बनने के बाद वीरभद्र सिंह सरकार गिर जाएगी,को तानाशाही वाली सोच करार दिया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि धूमल को संविधान का ज्ञान नहीं है। केंद्र में  दूसरी पार्टी  की सरकार से सतासीन होने से प्रदेशों  की सरकारें नहीं गिरा करती। सरकार  अपना कार्याकाल  पूरा करेगी।

हर सीट पर जोर लगाएंगे

उन्‍होंने कहा कि वह चुनावों  को हमेशा गंभीरता से लेते  है। हर सीट पर जोर लगाया जाएगा और चारों सीटें जीतेंगें। वह जीत के लिए लड़ते है।वो किसी का भी कम आकलन नहीं करते। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश की जनता एहसानफरामोश नहीं है। जनता को पता है कि कांग्रेस की वजह से ही प्रदेश अस्तित्‍व में है।

 

उधर,भाजपा ने अनुराग को प्‍लेब्‍वाय कहने पर आपति जताई  है। पार्टी प्रवक्‍ता गणेशदत नेकहा कि ये प्‍लेब्‍वाय कांग्रेस की गिल्लियां उखाड़ फेंकेगा।