शिमला। हिमाचल लोकहित पार्टी का आम आदमी पार्टी से गठबंधन न होने के बाद अब हिलोपा आम आदमी पार्टी सेविलय करने के साथ  -साथ  भाजपा में वापसी की राह भी टटोल रही है।  इस मिशन पर पार्टी अध्‍यक्ष महेश्‍वर सिंह व बाबू राम मंडियाल बीते दो दिनों से दिल्‍ली  में डेरा  डाले हुए है।सूत्रों के मुताबिक महेश्‍वर सिंह ने इन दो दिनों  में आम आदमी पार्टी के नेताओं  के अलावा आरएसएस  व भाजपा नेता रामलाल से  अलग -अलग  बातचीत की है।लेकिन कोई फैसला नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक सुंदरनगर में बीते दिनों हिलोपा कोर ग्रुप की हुई बैठक में महेश्‍वर सिंह को आम आदमी पार्टी में विलय के साथ –साथ  घर  वापसी  की संभावनाओं को तलाशने की कमान दी गई थी।

जानकारी के मुताबिक पार्टी के दो बड़े नेता सोलन से महेंद्र नाथ सोफ्त और रोहड़ू से खुशीराम बालनाटाहा  आम आदमी पार्टी के साथ विलय के खिलाफ है। इस सिलसिले में 2फरवरी को कुल्‍लू में हुई पार्टी की बैठक में इन नेताओं ने अपनी तरफ से ये अध्‍यायबंद कर दिया था।

लेकिन इस बीच भाजपा में हाशिए पर चल रहे नेता शेर सिंह चौहान ने दोबारा आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया से संपर्क कर हिलोपा का आम आदमी पार्टी में विलय करने अभियान चला दिया ।

 

 उधर ,शिमला में आम आदमी पार्टी के नेताओं की माने तो महेश्‍वर सिंह को प्रदेश में पार्टी का संयोजक बनाया जाना है।जबकि कांगड़ा से राजन सुशांत लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी  से जुड़े नेताओं की माने तो महेश्‍वर सिंह आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशियों को चुनाव लड़ाएंगे और चुनाव प्रचार का जिम्‍मा संभालेंगे।महेश्‍वर सिंह मंडी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे है। लेकिन अंतिम फैसला हिलोपा  की कोर ग्रुप की बैठक  में होना है।  हिलोपा  कोर ग्रुप के एक सदस्‍य के मुताबिक  बीते दो दिनों में महेश्‍वर सिंह ने अलग अलग चार बैठके की है।  भाजपा नेताओं के सामने  उन्‍होंने वही पुराने सवाल दोहराए है कि उनके आरोपों  का आलाकमान  ने किया है। 

उधर,मंडी से भाजपा के संभावित प्रत्‍याशी जयराम ठाकुर एक अरसे से महेश्‍वर सिंह को पार्टी में वापस लाने की मुहिम छेड़े हुए है।सूत्रों के मुताबिक बीते दो दिनों में महेश्‍वर  सिंह  की हुई बैठकों में आरएसएस के पदाधिकारियों से हुई बैठक को महत्‍वपूर्णमाना जा रहा है। आरएसएस किसी भी कीमत पर मोदी को प्रधानमंत्री  बनाना चाहती है। ऐसे में अगर

 

 शिमला से भाजपा विधायक सुरेश भारदवाज ने कहा कि मंडी  सीट से लोकसभा  का टिकट तय  नहीं है। महेश्‍वर सिंह को भी टिकट दिया जा सकता है। उनसे भाजपा के राष्‍ट्रीय नेताओं से बात चली हुई है।भारदवाज  भी बीते   रोज दिल्‍ली  में थे।उन्‍होंने  कहा कि शायद इस मसले पर धूमल भी मान जाएंगे।

 

उधर, हिलोपा  के मीडिया प्रभारी  टिक्‍कू  ठाकुर ने कहा कि हिलोपा  के आम आदमी पार्टी  से विलय का मामला दो फरवरी  को कुल्‍लू की बैठक में समाप्‍त  हो गया था। वहां कोरग्रुप  की बैठक  में बहुमत से तय हुआ था कि पार्टी का किसी से  विलय  नहीं किया जाएगा। महेश्‍वर सिंह  की दिल्‍ली में क्‍या क्‍या  बात  हुई है और  क्‍या क्‍या विकल्‍प  है  उनपर  हिलोपा कोर ग्रुपकी बैठक  में फैसला होगा।  ऐसा हिलोपा  कोर ग्रुप  के सदस्‍यों  का मानना है।