शिमला।आम आदमी पार्टी  के कांगड़ा लोकसभा हलके से प्रत्‍याशी  राजन सुशांत अपने गुरु भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शांता कुमार के खिलाफ ताल ठोकेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से आज जारी 30 प्रत्‍याशियों की सूची में राजन सुशांत को कांगड़ा  से प्रत्‍याशी घोषित कर दिया है।

 

भाजपा के बागी राजन सुशांत भ्रष्‍टाचार  के मामलों को उछाल कर फिर चुप्‍पी धारण करने को लेकर मशहूर है।प्रदेश की पूर्व धूमल सरकार के दौरान उन्‍होंने जमकर भाजपाइयों के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के मामले उठाए लेकिन वो बाद  में मौन हो गए।

ऐसे में कांगड़ा सीट से उनके लिए जंग आसान नहीं है। आम आदमी पार्टी के पास प्रदेश में कोई संगठन नहीं है। इस पार्टी  की यही सबसे  बड़ी  कमजोरी है।

 शांता के अलावा भाजपा विधायक रविंद्र रवि और सरवीण चौधरी उनसे खास तौर पर हिसाब चुकता करने की फिराक में है।इसके अलावा  पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को भी उनसे हिसाब चुकता करना है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक सुशांत  ने आरटीआई के तहत धूमल सरकार के समय  के भ्रष्‍टाचार की ढेरों जानकारियां एकत्रित की है। ऐसे में अब चुनावों के दौरान वो  वीरभद्र सिंह के साथ-साथ धूमल परिवार व  भाजपाइयों  के खिलाफ भी कई खुलासे करेंगे। उन्‍होंने  कहा कि भ्रष्‍टाचार  का मामला  सबसे ऊपर है और आने वाले दिनों में वो जनता के बीच  कई खुलासे करेंगे। उन्‍होंने कहा कि संगठन खड़ा हो  रहा है। कुछ लोग जुड़े है तो बाकी जल्‍द ही जुड़ेंगे।

 

उन्‍होंने कहा आम आदमी पार्टी प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर प्रत्‍याशी उतारने जा रही है।किस लोकसभा सीट पर किस -किस  को उतारा जाएगा ये तय नहीं किया गया है।

राजन सुशांत भाजपा के सांसद थे लेकिन उन्‍हें पार्टी से बाहर कर दिया था।

 

 

(3)