शिमला।  भाजपा  ने  वीरभद्र  सरकार को 24 घंटे  का का नोटिस दिया है कि वह  महिला आयोग  व महिलाकल्‍याण  बोर्ड  की पूर्व  अध्‍यक्ष भाजपा नेत्री इंदू गोस्वामी  से छेड़छाड़ व  दुवर्व्‍यावहार करने वाले तत्वों को पकड़ कर उन्हें सख्त सजा दें अन्‍यथा वो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी।इंदुगोस्‍वामी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्‍याशी नरेंद्र मोदी की बेहद करीबी है।

भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, महामंत्री रणधीर शर्मा ने साझे बयान में प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह बिना देरी दोषियों को पकड़ कर सलाखों के पीछे डालें। जब महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन तथा पार्टी की वर्तमान सचिव सुरक्षित नहीं है तोक बाकियों  का क्‍या हाल होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।पार्टी नेताओं ने कांगड़ा प्रशासन को भी आगाह किया है कि वह सरकार के दबाव में कार्य करना बंद करें इंदु गोस्वामी पर हमला, अत्याचार व अनाचार का प्रयास करने वालों को शीघ्र

पकड़े अन्यथा प्रदेश के पार्टी के नेता जिलाधीश कांगड़ा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

 

उधर,भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने सोलन में हुए गैंगरेप, हमीरपुर में सेवादल के लोगों द्वारा महिला से छेड़छाड़, व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सचिव व पूर्व में महिला आयोग व समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रही इंदू गोस्वामी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना  को शर्मनाक करार  दिया है

प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी कल्‍पना गौतम ने कहा कि अपराधिक तत्वों को  कांग्रेस की पनाह हासिल है और प्रदेश सरकार की शय पर महिला नेत्रियों को जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

 

(2)