हमीरपुर।प्रदेश परिवहन मजदूर संघ ने प्रदेश में 16 अगस्त से परिवहन निगम की बसें नहीं चलाने का एलान किया है। परिवहन निगम के कर्मचारियों को पिछले एक साल से 25 करोड़ का लंबित रात्री भत्ता व ओवर टाइम नहीं मिला है।  इसे लेकर कमचारी खासे खफा हैं ।

प्रदेश परिवहन मजदूर संघ ने निगम प्रबंधन को 15 अगस्त तक का अल्‍टीमेटम दिया  हैअगर तब तक लंबित भुगतान हो गया तो ठीक है अन्‍यथा चालक परिचालक हड़ताल पर चले जाएंगे।

एचआरटीसी घाटे  में नहीं, नीति व नीयत में खोट
चालक परिचालकों की माने तो परिवहन निगम घाटे में नहीं चल रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि निगम एक दिन में डेढ़ करोड़ रुपया इक्टठा करता है। उदाहरणार्थ चंबा से शिमला एक चक्कर लगाने वाली बस का करीब 50 हजार रुपया निगम में जमा होता है। जबकि अनुमानत 10 हजार रुपए उसक

खर्चा आता है। इसी तरह अन्य लॉग रूट निगम को कमाई दे रहे हैं।
हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर का कहना है कि उनके  लंबित भत्ते व ओवर टाईम को 15 अगस्त तक जारी नहीं किया तो आक्रोश स्वरूप हड़ताल की जाएगी, जिस

कारण प्रदेश में बसें नहीं चल पाएंगी। उन्होंने बताया कि निगम घाटे में नहीं है केवल नीयत एवं नीतियों में खोट है। उन्होंने माना कि एक दिन में डेढ़ करोड़ से ज्यादा निगम को एकत्रितकरके दिया जाता है।
निगम के सीजीएम वीरी सिंह ठाकुर का कहना है कि रात्री भत्ता व ओवर टाईम कब जारी होगा इस·ी समय अवधि के बारे में वे कुछ नहीं बता पाएंगे।