हमीरपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस भोजन बांटने के नाम पर वोट की राजनीति कर रही है। सिर पर चुनाव आए तो कांग्रेस को खाद्य सुरक्षा बिल की याद आई। उन्होंने यहां कहा कि कांग्रेस वोट की राजनीति करने पर आ गई है। वो हमीरपुर भाजपा की बैठक में बोल रहे थे।बैठक की अध्यक्षता नादौन के विधायक विजय अग्निहोत्री ने की।
भाजपा के युवराज ने महिला मोर्चा को मंहगाई व महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर जिला की महिलाओं को जागृत करने की जिम्मेवारी दी। किसान मोर्चा को किसानों से संबंधित किसानों ी समस्याओं को उठाने का जिम्मा भी सौंपा। उन्होंने अनूसूचित जाति मोर्चा को निर्देश दिए कि अनुसूचित बस्तियों को चयनित कर पार्टी की मुख्य धारा से जोड़ें। सासंद ने देश के
वर्तमान परिदर्शय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कांगे्रस के मंत्री यह कह रहे हैं कि देश में पांच रुपए में भरपेट खाना मिल जाता है,लेकिन इनका अपना खाना एक समय में 500 रुपए का होता है। आज देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आज आदमी के खाने की चिंता
सताने लगी है जबकि अब लोकसभा चुनाव आने वाले है तो खाद्य सुरक्षा बिल की बात करना भोजन नहीं वोट की राजनीति कर रही है। बैठक में जिला महामंत्री विजय पाल सोहारू, प्यारे लाल शर्मा, देश राज शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया, कमलेश कुमारी, सरला डोगरा, आर्दश कांत, राकेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
(0)