शिमला। लोकसभा की चारों सीटें गंवा देने के बाद मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू ने शिमला जिला के नेताओं को कैबिनेट रैंक देने का सिलसिला दोबारा से शुरू कर दिया हैं। हालांकि प्रदेश सरकार आर्थिक कंगाली से गुजरने का दावा रोजाना करती आ रही है । बावजूद इसके लाडलों को तोहफे बांटने में कोई कमी नहीं हो रही हैं।

इस बार सुक्‍खू ने गांधी परिवार के बेहद करीबी केहर सिंह खाची को हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम का उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया हैं। इस बावत प्रधान सचिव अमनदीप गर्ग ने आज अधिसूचना जारी कर दी हैं।

याद रहे केहर सिंह खाची छराबड़ा में प्रियंका गांधी के बंगले की देखरेख करते रहे हैं।

लेकिन सवाल उठ रहे है कि शिमला से  ही कितनों को कैबिनेट रैंक दिया जाएगा।शिमला  में  कम से कम दो दर्जन के करीब लाडलों को कैबिनेट मंत्री या कैबिनेट रैंक से नवाजा गया हैं। इनमें सीपीएस भी शामिल हैं। ऐसे में विद्रोह तो होना ही हैं।

 हालांकि कायदे से अगर कुछ महत्‍वपूर्ण ओहदे बांटने ही है तो वो राजनीतिक दृष्टि से जिन जिलों से सरकार में कम प्रतिनिधित्‍व हैं उन जिलोंसे नियुक्तियां की जा सकती हैं।

शिमला से इतने लाडलों को ओहदे बांट दिए हैं लेकिन फिर भी शिमला संसदीय सीट से हार का सामना करना पड़ा हैं। सुक्‍खू के तमाम वफादार (एक- आध को छोड़कर)चुनावों में कांग्रेस को बढ़त दिलाने में नकाम रहे हैं। ऐसे में जिनका जनाधार ही नहीं है उन्‍हें ओहदे देना राजनीतिक समझदारी तो शायद ही हैं।