शिमला।ऊना जिला की कुटलैहड़ और गगरेट विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्‍याशियों की जीत सुनिश्चित कर उप-मुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार बचाने में अहम भूमिका निभाई हैं। कांग्रेस ऊना से दोनों विधानसभा की सीटें जीत गई हैं और जीत का अंतर भी ज्‍यादा रहा हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने मतदान से एक सप्‍ताह पहले ही ज्‍यादा सक्रिय हुए थे। संभवत: उन्‍हें पता चल गया था कि जिस तरह के  हालात कांग्रेस के प्रदेश में है उससे कांग्रेस सरकार खतरे में आ सकती हैं। ऐसे में वह अचानक अति सक्रिय व आक्रामक हुए व उन्‍होंने गगरेट और कुटलैहड़ की सीटें कांग्रेस की झोली में डाल दी । हालांकि यहां मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू भी सक्रिय हुए लेकिन अगर उनका जलवा चलता तो वह हमीरपुर की बडसर व सुजानपुर में भी चलता।

सुजानपुर में भाजपा के राजेंद्र राणा की हार ज्‍यादा अंतर से नहीं हुई हैं व सब जानते है कि राणा से धूमल ने अपना पुराना हिसाब चुकता करना था और उन्‍होंने  राजेंद्र राणा को हरा कर अपना हिसाब चुकता कर भी दिया।

ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि सुक्‍खू की वजह से कांग्रेस सुजानपुर सीट जीती हैं।ऐसे में इन चुनावों में मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू से ज्‍यादा जनता के बीच उप मुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का जलवा चला हैं और मुकेश अग्निहोत्री अब सीएम  की कुर्सी के प्रबल दावेदार हो गए हैं। सुक्‍खू पहले राज्‍यसभा का चुनाव नहीं जीता पाए। इसके बाद छह कांग्रेस के विधायक बगावत कर भाजपा में चले गए और अब लोकसभा की चारों सीटें कांग्रेस तब हार गई  जब प्रदेश में कांग्रेस की अपनी सरकार थी।

ऐसे में अब कांग्रेस आलाकमान कुछ न कुछ कदम तो उठाएगा ही।अगर कांग्रेस आलाकमान हरकत पर आया और जिम्‍मेदारी तय करने पर आ गया तो मुकेश अग्निहोत्री ने खुद को साबित तो कर ही दिया हैं। बेशक वह लोकसभा प्रत्‍याशियों को बढ़त नहीं दिला पाए।