शिमला।हिमाचल प्रदेश रिटायर्ड पैरा मिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर यूनियन के शिष्टमंडल ने डीआईजी वी के  शर्मा सेवानिवृत्त के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें संघ की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया।शिष्‍टमंडल में अर्की विधानसभा की ग्राम पंचायत पलानिया के गांव पलानिया के चेतराम ठाकुर भी मौजूद थे।

संघ ने मुख्‍यमंत्री सुक्‍खू से अपनी मांगों का शीघ्‍ज्ञ्र निपटारा करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री  सुक्‍खू ने इस मौके पर आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।