शिमला। कोटखाई गैंगरेप व मर्डर केस में सीबीआई जांच से पहले ही हिमाचल पुलिस हिरासत में एक बड़ा कांड हो गया हैं जिससे प्रदेश पुलिस पूरी तरह से कटघरे में खड़ी हो गई हैं। कोटखाई गैंगरेप मामले में पकड़े एक एक नेपाली आरोपी सुरत सिंह की पुलिस हिरासत में इस मामले में दूसरे आरोपी राजू ने कत्‍ल कर दिया हैं। इससे पहले से सवालों में घिरी शिमला पुलिस कटघरे में खड़ी हो गई है। इससे एक बात साफ हो गई है कि इस मामले में  प्रदेश के बड़े लोगों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता ।ये कत्‍ल कोटखाई थाने के पुलिस लॉक अप में हुआ हैं। ये प्रारंभिक जानकारी हैं।

पुलिसके मुताबिक राजू  ही  वो शख्‍स था जिसने दसवीं छात्रा को लिफ्ट दी थी  और बाद में उसे गाड़ीसे खींच कर सड़क के नीचे धकेल दिया था। बाद में पकड़े छह में से पांच आरोपियों ने  उसके  साथ दूराचार किया और उसका कत्‍ल कर दिया।

 

लेकिन इस कत्‍ल के बाद इस कांड की गुत्‍थी पूरी तरह से उलझ गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक इस मौत का पता चलने पर डीजीपी सुमेश गोयल ने मुख्‍यालय में अफसरों की आपात बैठक बुलाई हैं। समझा जा रहा है कि बैठक में संबंधित पुलिस कर्मियों पर गाज गिरना तय हैं।

पुलिस की ओर से पकड़े गए इन छह आरोपियों में से दो नेपाल के थे। इन्‍हीं में से एक की मौत हो गई हैं। ये मौत हैं या हत्‍या हैं ये जांच के बाद पता चलेगा। बहरहाल अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही हैं। कोई भी अफसर जुबान खोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

अदालत ने इन छह आरोपियों  को  पुलिस रिमांड पर भेजा था । जहो पर एक ही मौत हो गई हैं। अब बाकी पांच बचे हैं। प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी हैं लेकिन सीबीआई ने अभी तक मामले को अपने अधीन नहीं लिया हैं।  सीबीआई जांच से पहले एक आरोपी की मौत हो जाना कई सवाल खड़े कर गई हैं।इस मामले को लेकर आक्रोश पहले ही सड़कों पर उफना हुआ हैं अब एक और कांड हो गया हैं।

बाकी  विवरण  के लिए लगातार लॉग इन करते रहेंreporterseye.com