भाजपा  ने  तोड़ी   धारा 144 ,कल  से शिमला बंद  का  एलान, राजनाथ सिंह से  मुलाकात,हाईकोर्ट ने  दिए सीबीआई जांच के आदेश

शिमला।कोटखाई में दसवीं की छात्रा से गैंगरेप व मर्डर मामले में पकड़े गए एक नेपाली आरोपी सुरत सिंह की कोटखाई थाने के भीतर आधी रात को हुई हत्‍या के बाद थाने में आग लगा दी हैं ।कई वाहन जला दिए हैं।थाने पर पथराव हुआ हैं। इसके अलावा ठियोग थाने पर भी गुस्‍साई भीड़ ने पथराव किया हैं। शिमला से लेकर कोटखाई तक जनता सड़कों पर उतर गई हैं।स्थिति का जायजा लेने के लिए गैंगरेप मामले में गठित की गई एसआईटी के मुखिया व आईजी दक्षिणी रेंज जहूर एस जैदी कोटखाई पहुंच गए हैं।बाहर सरकार व पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही हैं। जिस नेपाली की  थाने के  भीतर कत्‍ल  किया  हैं ,उसके पास कई  राज  होने का  संदेह  जताया जा रहा हैं। संभवत:इसीलिए  उसका कत्‍ल  किया  गया  हो।

यहां पढ़ें किसने किया कत्‍ल-:http://reporterseye.com/accused-in-kotkhai-gangrape-case-murdered-in-police-lockup/

उधर,बेकाबू भीड़ के आक्रोश के आगे पुलिस पस्‍त हो गई हैं।पथरबाजी के चलते कई पुलिस कर्मी घायल हुए। थाने के भीतर कत्‍ल किए गए आरोपी नेपाली सुरत सिंह की लाश को आईजीएमसी में पोस्‍टमार्टम लिए लाया गया हैं। पुलिस कहना हैं कि उसका कत्‍ल इस कांड में दूसरे आरोपी राजू ने किया। लेकिन पुलिस की से कहानी किसी के गले नहीं उतर रही हैं। अंदेशा है कि नेपाली राजदार था व वह असली आरोपियों का भंडा फोड़ सकता था तो उसे साजिश के तहत ठिकाने लगा दिया गया।हालांकि अभी कुछ भी कहना मुश्किल हैं।

थाने के भीतर एक आरोपी सुरत सिंह की हत्‍या हो जाने के बाद सुबह डीजीपी की ओर से अफसरों की बैठक बुलाई गई जिसमें पूरा कोटखाई थाना निलंबित कर दिया हैं।

हालांकि एसपी शिमला डी डब्‍ल्‍यू नेगी को अभी तक नहीं हटाया गया हैं। पूरा प्रदेश सुलगा हुआ हैं और प्रदेश के मुखिया प्रदेश की सैर में निकले हैं।वो जोगिंदरनगर के पधर से वापस शिमला लौट रहें हैं जबकि कत्‍ल रात को हो गया है लेकिन वो पधर में जनसभाएं करते रहे। इधर,सड़कों पर आग सुलगती रही।

एसपी व डीजीपी दागी ,बोले वामपंथी,भाजपाइयों ने भी तोड़ी 144

उधर,दोपहर बाद राजधानी शिमला में वामपंथियों ने प्रदेश के डीजीपी सुमेश गोयल को हटाने की मांग कर दी हैं। हालांकि भाजपा ने ऐसी कोई मांग नहीं की हैं। भाजपा सीधे वीरभद्र सिंह सरकार को हटाने की मांगकर रही हैं।वामपंथियों ने धारा 144 को तोड़ते हुए डीसी आफिस के बाहर प्रदर्शन किया और उसके बाद स्‍कैंडल प्‍वाइंट पर आजादी के नायक लाला लाजपतराय के प्रतिमा के सामने डीजीपी सुमेश गोयल व एसपी डोंडुप वांग्‍शुक नेगी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।।

वामपंथी नेताओं ने कहा कि एसपी  शिमला पर खुद रिकांगपिओं में एक व्‍यक्ति को आत्‍महत्‍या के लिए मजबूर करने का आरोप हैं वो उससे मामले की सही जांच की उम्‍मीद कैसे की जा सकती हैं।इसी तरह डीजीपी पर बूट घोटाले का इल्‍जाम था । वामपंथियों ने दोनों को पदों से हटाने की मांग की  हैं।राज्‍यपाल आचार्य देवव्रत ने  डीजीपी सुमेश गोयल को भी तलब किया व रिपोर्ट मांगी हैं।इससे पहले ये मामला आज हाईकोर्ट में भी लगा।

भाजपा व छात्र संगठन एबीवीपी ने भी माल रोड़ पर प्रदर्शन किया । स्‍थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज ने  कहा कि सीएम खुद जमानत पर हैं। पुलिस ने रइसजादें आरोपियों को छोड़ दिया हैं जबकि नेपाली व गढ़वाली  फंसा दिए हैं।

वीरभद्र का भाजपा पर राजनीति करने का इल्‍जाम,मीडिया को ज्ञान

उधर, सुलगते प्रदेश के बीच मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस मामले पर राजनीति करने का इल्‍जाम लगा दिया हैं।मुख्यमंत्री ने  जिला मण्डी के पधर में एक जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुड़िया के बलात्कार व हत्या मामले में संलिप्त अपराधियों को कड़ी सज़ा दी जाएगी, ताकि उसे न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व में विशेष जांच दल गठित किया था तथा इसके उपरान्त उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री को इस मामले में सीबीआई से जांच करवाने के लिए पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं और मामले की जांच के पश्चात् ही न्यायालय सज़ा व न्याय का फैसला सुनाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले को भाजपा ने राजनीति का मुद्दा बना रही है, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि एक नाबालिग लड़की की मृत्यु पर राजनीति करना बेहद शर्मनाक है तथा इससे दिवंगत आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दोषियों को पकड़ने व इस जघन्य अपराध के लिए उन्हें फांसी देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्लभ मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए मीडिया को इस मामले को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून प्रणाली इस मामले में सक्रिय है तथा शीघ्र ही सच्चाई सामने आ जाएगी।

भाजपाइयों की राजनाथ सिंह से मुलाकात,नया खुलासा

इस मामले  मे भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शांता कुमार, मोदी सरकार में मंत्री जगत प्रकाश नडडा,सांसद वीरेंद्र कश्‍यप, सुरेश चंदेल, भाजपा अध्‍यक्ष सतपाल सती,एमएलए विजय अग्निहोत्री ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। हालांकि इन नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहिए था ताकि इस कांड की सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी करने की मांग की जाती।

हमीरपुी से रजनीश शर्मा  के  मुताबिक भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने मीडिया से कहा कि वीरभद्र सरकार  को हटाने के लिए कल से शिमला  बंद व उसके बाद हिमाचल में प्रदर्शन किए जाएंगे। उन्‍होंने वीरभद्र सरकार  को सता से हटाने की मांग की।

सांसद  वीरेंद्र  कश्‍यप ने  हिमाचल  में  राष्‍ट्रपति  शासन लगाने  की  मांग  की  हैं।

सरकार की  ओर से मुख्‍यमंत्री  के  अलावा  जुब्‍बल कोटखाई से  कांग्रेस  विधायक रोहित ठाकुर ने  इस  कत्‍ल  को  दुर्भाग्‍यपूर्ण व चल रही  जांच गहरा झटका  बताया। उनहोंने  इस  मामले की  न्‍यायिक जांच  की  मांग की  व सभी  राजनीतिक दलों से इस मसले  पर  राजनीति  न  करने  का आग्रह  किया।

 

सीबीआई जांच के आदेश

प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले  की सुनवाई करते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट  के कार्यकारी मुख्‍य न्‍यायाधीश जस्टिस  संजय  करोल  व  जस्टिल  संदीप  शर्मा  की  खंडपीठ   ने  अपने  आदेश  में  इस  मामले  की  जांच  करने  के  लिए  एसआईटी  का  गठन  करने  का  आदेश  भी  दिया। महाधिवक्‍ता श्रवण डोगरा  ने  अदालत  से  ये  आग्रह  किया  था । सरकार पहले ही  मामले को सीबीआई के सुपुर्द करने  का  एलान कर  चुकी  हैं।