शिमला।   कारगिल जंग के हीरो  कैप्टन सौरव कालिया व  उसके  बाकी  साथियों  को बुरी तरह से टार्चर करने वाले पाकिस्तानी सैनिकों  के खिलाफ  अंतराष्ट्रीय कोर्ट  में मुकदमा दायर करने के मामले की सुनवाई 25 अगस्त को स्थगित हो जाने पर उनके पिता एन के कालिया ने निराशा जताई है।

एम के काालिया ने चेंज . ओआरजी पर आज अपनी निराश व्यक्त करते हुए कहा कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए लगने ही वाला था कि लेकिन सुनवाई  नहीं हुई  । मामले  के पेश होने से पहले ही अदालत स्थगित हो गई। संभवत:  अब मामले की सुनवाई आगे कभी लगेगी।

बेटे के कातिलों को सजा दिलाने  की पिछले 16 सालों से  जंग लड़ रहे  कालिया ने लिखा वो इस मामले की सुनवाई का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। लेकिन फिलहाल निराशा हाथ लगी है।

इस मामले में एक जुन 2015 को मोदी सरकार ने  अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की थी कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने सलाह दी तो केंद्र सरकार मामले को अंतराष्ट्रीय कोर्ट में ले जाएगी।

एन के कालिया ने चेंज .ओआरजी पर मोदी सरकार पर इस मामले को अंतराष्ट्रीय कोर्ट में ले जाने के लिए दबाव बनाने के लिए आनलाइन याचिका जारी की थी। इस याचिका पर करीब दो लाख लोगों ने दस्तख्त किए थे।

इसके बाद उम्मीद जगी थी कि सुप्रीम कोर्ट  मोदी सरकार को इस मामले को अंतराष्ट्रीय कोर्ट में ले जाने की सलाह देगा।