शिमला।पुलिस से बेखौफ एक तरफा प्‍यार में  अंधे हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी ने  विवि  की ही महिला कर्मचारी साथी  के पेट में  विवि परिसर में चाकू घोंप दिया है। लहुलुहान महिला को तुरंत राजधानी के आईजीएमसी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने चाकू घोंपने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार  उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

विवि सूत्रों के मुताबिक इसे एक तरफा प्‍यार का मामला बताया जा रहा है। इन दिनों  विवि  परिसर में  हर जगह पुलिस का पहरा  लगा हुआ है। लेकिन बेखौफ इस कर्मचारी  ने चाकू से हमला करने के बाद  भागने की कोशिश  की इसे पकड़ने के लिए परिसर में तैनात कांस्‍टेबल  दौड़े तो इसने एक कांस्‍टेबल को भी घायल कर दिया। कांस्‍टेबल को छह टांके लगे है।इसबीच बाकी पुलिस कर्मी भी आ गए और हमलावर को दबोच लिया।पुलिस ने विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

पुलिस के मुताबिक विवि की कंडक्‍ट ब्रांच में कार्यरत शैली चौहान नामक महिला जब सुबह एमबीए विभाग के बाहर से कहीं जा रही थी तो सीक्रेसी ब्रांच में कार्यरत हरीदत नामक युवक ने उस पर हमला कर दिया  और उसके पेट में चाकू घोंप दिया।विवि सूत्रों के मुताबिक हरिदत डेढ साल पहले ही सीके्रसी ब्रांच में तैनात हुआ था। सूत्रों के मुताबिक शैली चौहान अपने पिता की जगह पर करुणामूलक अाधार पर नौकरी में लगी  थी।

हमले के बाद पूरे विवि में दहशत फैल गई। विवि में छात्रों के बीच तो हिंसात्‍मक घटनाएं होती रही है। लेकिन यह पहली बार है कि विवि  के कर्मचारियों के बीच  इस तरह के हमले हुए है।

सूत्रों के मुताबिक हरिदत ने बीते रोज भी इस महिला कर्मचारी को तंग किया था व दोनों के बीच बहस भी हुई थी।आज सुबह भी ऐसा ही कुछ हुआ और महिला कर्मचारी  ने जब इसका विरोध किया तो  तो उसने हमला कर दिया।