शिमला।मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी सरकार बेशक राजधानी में फैले पीलिए की महामारी को हल्‍के से ले रहे हो लेकिन  आईजीएमसी में आज एक और महिला की पीलिया से मौत हो गई है। इस तरह  अब तक आईजीएमसी में तीन मौतों समेत 11 लोग जानें गवां जा चुके है।

आईजीएमसी के वरिष्‍ठ चिकित्‍सा अधीक्षक  रमेश चंद ने महिला की मौत की पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा कि  25 साल की सुमैया का तीन दिन पहले ही सीजेरिन  हुआ था। बच्‍चे को जनम देने के बाद  पीलिया अस्‍पताल में पीलिया का इलाज चल रहा था। लेकिन उसने दम तोड़ दिया।उन्‍होंने कहा कि महिला ढली की रहने वाली थी।

एजेंसी की खबरों के मुताबिक शिमला,सोलन और सिरमौर में अब तक पीलिया से 11 मौतें हो चुकी है और ये सिलसिला जारी है।