शिमला।आय से अधिक व  भ्रष्‍टाचार के मामले में सीबीआई के शिकंजे में फंसे मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए उनके सेब खरीदने वाले आढ़ती  चुन्‍नी लाल के अकाउंटेंट सरोज सिंह  ने दिल्‍ली में सीबीआई की अदालत में सनसनीखेज खुलासा किया है।सीबीआई ने सरोज सिंह का ब्‍यान सीबीआई अदालत में कराया।

सूत्र बताते है कि सरोज सिंह ने अदालत में कह दिया है कि किस तरह से चुन्‍नी लाल के हिसाब- किताब में गड़बड़ी होती थी। इस बयान से वीरभद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि अभी ऐसा कहना जल्‍दबाजी होगी।मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के आय से अधिक संपति के मामले में चुन्‍नी लाल भी सह आरोपी है।सीबीआई ने पिछले दिनों इस मामले को लेकर हिमाचल में कई जगहों पर रिकार्ड खंगाला था।

सूत्रों के मुताबिक उधर, इस मामले में चुन्‍नी लाल के बेटे इशांत चौहान ने अदालत में अर्जी देकर कहा था कि सरोज सिंहका अपहरण हो गया  है। लेकिन सरोज सिंह ने इस बात से अदालत में इंकार कर दिया। कानून की नजर में सरोज सिंह सीबीआई का अप्रुवर माना जा सकता है।

पिछले दिनों धूमल व वीरभद्र सिंह के बीच हुई यारी के मददेनजर चुन्‍नी लाल के अकाउंटेंट का सीबीआई की ओर से अदालत में कराया गया ये बयान कई मायने लिए हुए है।धूमल -वीरभद्र के बीच हुई यारी के बाद वीरभद्र सिंह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच भी मुलाकात हुई थी। यहांउल्‍लेखनीय येहै किजिस दिन ये मुलाकात हुई थी उसी दिन धूमल पहले ही मोदी से मिल आए थे।

मोदी सरकार ने वीरभद्र सिंह के खिलाफ भ्रष्‍टाचार का मामला चलाया है तो वीरभद्र सिंह ने भी धूमल की संपतियों को लेकर विजीलेंस जांच छेड़ी हुई है।जिसकी जांच धीमी चली हुई है इसके अलावा धूमल के बड़ बेटे व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की एचपीसीए को लेकर भी कई मामले चले हुए है।धूमल परिवार  व वीरभद्र सिंह परिवार के बीच भ्रष्‍टाचार को लेकर चली ये लुकाछिपी क्‍या गुल खिलाएगी इसका प्रदेश की जनता ही नहीं कांग्रेस व भाजपा  के बड़े नेताओं को भी इंतजार है।

वीरभद्र सिंह के भ्रष्‍टाचार को लेकर जिस तरह से जांच चल रही  है उससे मोदी सरकार सवालों में जबकि धूमल के भष्‍टाचारों को लेकर वीरभद्र  सिंह की विजीलेंस  की जांच भी मजाक बन कर रह गई है।