शिमला। देवभूमि हिमाचल की राजधानी शिमला में अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्‍कार की वारदातों से सनसनी फैल गई है। एक नाबालिग के साथ गैंगरेप हुआ है। दोनों लड़कियों को इंदिरा गांधी मेडिकल अस्‍पताल में दाखिल किया गया है।

 दोनों मामलों में तीनों आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया है व पुलिस ने वारदात में इस्‍तेमाल दो वाहनों को भी कब्‍जे में लिया है।इन दोनों मामलों ने  प्रदेश  की  कानून  व्‍यवस्‍था  पर भी बड़े  सवाल खड़े  कर  दिए है। दोनों मामलों में नशे के इस्‍तेमाल का खुलासा हुआ है

गैंग रेप  का मामला विकास नगर का है। यहां रहने वाली 15 साल की ये लड़की दो दिनों से दो लापता थी। बीती रात डेढ बजे उसे लड़के गाड़ी से विकास नगर में घर पीछे झाडि़यों में फेंक कर फरार हो गए। इसके बाद ये लड़की घर गई और सारा वाकया परिजनों को बताया। परिजनों ने रात को पुलिस को जानकारी दी और लड़की को इंदिरा गांधी मेडिकल अस्‍पताल में दाखिल किया गया है।पुलिस ने इस मामले में रेप और अपहरण का मामला दर्ज कर दोनों आरोपयिों हेमसिंह  और प्रवेश  को अरेस्‍ट कर लिया है।रेप की वारदात को अंजाम देने वाला प्रवेश भी नाबालिग है। लड़की  ने कहा कि 28 रात को उसकी मां ने उसे नीचे किचन में बुलाया।किचन मकान से अलग है। नीचे लड़के थे उन्‍होंने उसकी जीभ में कुछ लगाया उसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला ।बाद में उसने खुद को एक कमरे में पाया।

पीडि़त लड़की ने आरोप लगाया है उसके साथ पांच-छह लड़कों ने बलात्‍कार किया हे।उसे इंजेक्‍शन लगाए गए। कईयों के चेहरे उसने देखें हे। वो उनके कमरे में कैसे पहुंचे उसे पता नहीं ।ये लड़के उसे बीती रात को घर के पीछे झाडि़यों के पीछे फेंक गए वो वहां से घर गई।वो दोपहर तक नशे की हालत में थी।

लड़की  ने कहा  कि सभी आरोपियों को फांसी होनी चाहिए उन्‍हें तड़पा- तड़पा कर मारा जाना चाहिए।

दूसरे मामला आईजीएमसी का है।ये लड़की अस्‍पताल में किसी मरीज को देखने गई थी। वो शाम को बाहर चली गई।  जब वापस नहीं आई तो लडकी मां बाहर आई तो देखा कि बेटी किसी लड़के के साथ बातें कर रही हे।  मां  उसे अपने साथ ले आई। अस्‍पताल में आने पर मां ने उसे डांटा तो रूठ कर ये लड़की बाहर चली गई। बाहर उसे विजय नामक शख्‍स मिला व उसने उसे कार में लिफ्ट दी।  लड़की  की मां  ने आरोप लगाया है कि उसे विजय ने पानी पिलाया। जिसके बाद वो बेहोश हो गई ।  विजय उसे किसी होटल में ले गया व उससे बलात्‍कार किया।  उसे रात डेढ बजे के करीब नशे की हालात में आईजीएमसी के गेट  पर छोड़ दिया। ये लड़की  भी 16  साल की है।

 

शिमला के एएसपी संदीप धवल ने कहा कि रात को रेप के दो मामले सामने आए है।रेप व अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को अरेस्‍ट कर लिया है। पुलिस दोनों मामलों की गहनता से छानबीन से छानबीन कर रही है। एक मामला सदर थाने में व एक छोटा शिमला में दर्ज किया गया है। धवल ने कहा कि बाकी लोगों की संलिप्‍तता पाई गई  तो उन्‍हें भी अरेस्‍ट कर दिया जाएगा।

 

 

राज्‍यपाल पर आरोप 

 

विकासनगर में हुई वारदात में पीडि़त लड़की की मां ने प्रदेश के पूर्व  डीजीपी व नागालैंड के राज्‍यपाल अश्‍वनी कुमार पर आरोप लगाया  कि उसने उसकी लड़की को  उठवाया ।वो दूसरी लड़की को भी उठा लेगा। इस महिला  ने ये आरोप मीडिया के सामने ही लगाया हे। पुलिस के समाने उसने कुछ नहीं कहा है। इस महिला के खिलाफ पुलिस ने सीबीआई के पूर्व निदेशक अश्‍वनी कुमार के घर पर कब्‍जा करने का मामला दर्ज  किया हुआ है।