शिमला। व्‍यवस्‍था परिवर्तन के जुमले के साथ सरकार चला रही मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू सरकार ने पिछल सौ दिनों  में 43 सौ करोड का कर्ज ले लिया हैं। यह कर्ज दिसंबर, जनवरी  व फरवरी महीने का है। मार्च महीने में कितना कर्ज  लिया गया है इसमें अभी जुडना हैं।

 

बजट प्रस्‍तावों  पर हुई चर्चा  का जवाब देते हुए सुक्‍खविंदर सिंह सुक्‍खू ने वीरवार को सदन  में खुलासा किया कि  उनकी सरकार ने दिसंबर महीने में 13 सौ करोड जबकि जनवरी व फरवरी महीने में 15 -15 सौ करोड कर्ज लिया हैं। सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं हैं और प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हैं

 

पूर्व की जयराम सरकार पर निशाना साधते हुए सुक्‍खू ने कहा कि जब उन्‍होंने सत्‍ता संभाली तो पता चला कि कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी सरकार के पास पैसे नहीं हैं। सरकार पर 75 हजार करोड रुपए का कर्ज और 12 हजार करोड रुपए की कर्मचारियों की देनदारियां  थी ।